दिनेश लाल यादव-आम्रपाली दुबे की फिल्म निरहुआ चलल लंदन यूट्यूब पर हुई लॉन्च, महज दो दिन में मिले इतने लाख व्यूज

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी फिल्म निरहुआ चलल लंदन (Nirahu Chalal London) के बारे में बताया है। इस फिल्म को 26 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आम्रपाली दुबे ने अपनी फिल्म निरहुआ चलल लंदन (Nirahua Chalal London Bhojpuri Film) के बारे में बताया है। इस फिल्म को 26 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे लीड रोल में है। ये एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म की कहानी काफी प्रभावशाली और इंटरेस्टिंग है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 14 फरवरी को रिलीज हुई थी।

निरहुआ चलल लंदन (Nirahua Chalal London) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे भोजपुरी बहुल इलाके में रिलीज के वक्त बॉलीवुड फिल्म गल्ली बॉय को टक्कर दी थी। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दिनेश यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी बेहद पसंद की जाती है साथ ही फिल्म में आप देखेंगे निरहुआ का देसी स्टाइल विदेश में कैसे कमाल कर रहा है। लन्दन की धरती पर आम्रपाली ने निरहुआ (Nirahua Movie) के साथ चोए चोए भी तो किया है। मुंबई, नेपाल और लंदन में इस फिल्म की शूटिंग हुई है इसलिए फिल्म का बजट बढ़ गया।

बॉक्स ऑफिस की तरह यूट्यूब पर भी धमाल

फिल्म निरहुआ चलल लंदन जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, ठीक उसी तरह यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद से यूट्यूब पर भी धमाल मचा रही है। इस फिल्म को यूट्यूब पर अबतक 36 लाख से ज्यादा यानी 3,603,640 व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के गाने और म्यूजिक भोजपुरिया जवार की दिलों और दिमाग पर चढ़े हुए हैं। आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey Film) ने यूट्यूब पर भी इतना ज्यादा प्यार देने के लिए खुशी जताई है।

आम्रपाली दुबे ने ऐसे पूरा किया अक्षय कुमार का बाला चैलेंज, राजकुमारी बन ऐसे डांस करते दिखीं भोजपुरी एक्ट्रेस

यहां देखिए, भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।