नया साल, नई उमंग और नया तराना, दिनेश लाल यादव निरहुआ लेकर आए हैं ये नया गाना

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको नए साल की बधाई दी है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आपको नए साल की बधाई दी है

साल 2019 का स्वागत भोजपुरी कलाकारों ने भी अपने अपने तरीके से किया। सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको नए साल की बधाई दी है। निरहुआ ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे अभिनेता कह रहे हैं ‘हेलो दोस्तों नमस्कार, आप सभी को नए साल की बधाई। नए साल में नया तराना, नई उमंग और नया गाना लेकर आया है मुद्रिका म्यूजिक। यूट्यूब पर इस गाने को सब्स्क्राइब करिए और गाना सुनिए। और अपने दोस्तों को भी शेयर कीजिए। हैप्पी न्यू ईयर’।

भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। ज्यादातर इन दोनों ने दर्जनों फिल्मों में साथ ही काम किया है। जैसे ही इनका कोई भी गाना लांच किया जाता है वैसे ही सुपरहिट हो जाता है। नए साल के मौके पर फैंस ने दोनों ही कलाकारों को ऐसा तोहफा दिया कि नया साल ही बन गया।

वीडियो में देखें निरहुआ ने दी नए साल की बधाई..

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दरोगा बाबू’ इंटरनेट पर ना सिर्फ वायरल हुई बल्कि ट्रेंड की लिस्ट में शामिल हो गई। इस फिल्म में निरहुआ एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं जिनकी एक्टिंग कमाल की है। खास बात ये है कि बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म ‘सिम्बा’ भी रिलीज हुई है जिसे टक्कर देने में भोजपुरी फिल्म ‘दरोगा बाबू’ बिलकुल भी पीछे नहीं हट रही।

 

देखें ‘दरोगा बाबू’ फिल्म का ट्रेलर..

‘दरोगा बाबू’ एक एक्शन फिल्म है जिसमे आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव का रोमांस धमाकेदार है। इस जोड़ी ने साल 2018 में ‘बॉर्डर’, ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 3’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिलहाल साल 2019 में निरहुआ दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे एक बड़े धमाके लिए तैयार हैं। दोनों ने हालही में ‘निरहुआ चलल लंदन’ फिल्म की शूटिंग खत्म की है जो जल्द ही रिलीज की जाने की तैयारी में है।

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।