निरहुआ ने इस बार किया नेपाली एक्ट्रेस के साथ रोमांस, गाना तेजी से हो रहा वायरल, देखें वीडियो

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। निरहुआ की फिल्मों को उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। अब उनकी नई फिल्म का गाना इस समय जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ नेपाली एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

निरहुआ और नेपाली एक्ट्रेस नीता धुंगना की तस्वीर

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। निरहुआ की फिल्मों को उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। अब उनकी नई फिल्म का गाना इस समय जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ नेपाली एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

निरहुआ की फिल्म का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ एक नेपाली एक्ट्रेस नीता धुंगना (Neeta Dhungana) डांस और रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहा गाना यहां देखें :

निरहुआ का ये गाना भोजपुरी फिल्म शेर-ए-हिंदुस्तान का है। फिल्म के एक गाने ‘प्रेम पियाला’ को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में निरहुआ और नीता की जोड़ी खूब जम रही है। रोमैंटिक गाने में दोनों की कैमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। वैसे तो निरहुआ की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ सबसे ज्यादा देखी जाती है। वहीं इस बार दर्शक उनकी जोड़ी नेपाली एक्ट्रेस के साथ पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा का जादू इस समय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भोजपुरी फ़िल्में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इतना ही नहीं कमाई के मामले में भी ये बॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर दे रही हैं। फिल्मों की शूटिंग विदेशों में भी होने लगी है। इस गाने को अब तक 1,616,499 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का म्यूजिक मधुकर ने कम्पोज़ किया है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.