Nirahua Rickshawala 2 Movie: निरहुआ की इस फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, आम्रपाली दुबे ने मूवी को लेकर कही ये बात

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की भोजपुरी फिल्म को यूट्यूब पर 15 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। इस फिल्म का नाम निरहुआ रिक्शावाला 2 (Nirahua Rickshawala 2) है। फिल्म को अब तक 150,290,296 व्यूज मिल चुके हैं।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ रिक्शावाला 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा सुपरहिट साबित होती है। बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इनकी फिल्में और सॉन्ग यूट्यूब पर आए दिन नए रिकॉर्ड बनाते हैं। इसी कड़ी में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की भोजपुरी फिल्म को यूट्यूब पर 15 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। इस फिल्म का नाम निरहुआ रिक्शावाला 2 (Nirahua Rickshawala 2) है। फिल्म को अब तक 150,290,296 व्यूज मिल चुके हैं।

यूट्यूब पर निरहुआ रिक्शावाला 2 को इतने करोड़ व्यूज मिलने से आम्रपाली दुबे  (Amrapali Dubey) ने खुशी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,’मेरी अब तक की सबसे बड़ी एंटरटेनर फिल्म निरहुआ रिक्शावाला 2 को 150 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। फिल्म एक्शन, इमोशन, रोमांस, बदला और ड्रामा से भरपूर है।’ फिल्म में आम्रपाली दुबे ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया हैं

यहां  देखिए आम्रपाली दुबे का इंस्टाग्राम पोस्ट-

पहली फिल्म पाखी हेगड़े के साथ

आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव  और पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde Bhojpuri Film) ने इसके पहली फिल्म निरहुआ रिक्शावाला में लीड रोल प्ले किया। फिल्म सुपरहिट हुई थी। यह पाखी हेगड़े के साथ उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के सुपरहिट होते के साथ दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इसके करीब 3 साल बाद दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ इसका सीक्वल बनाया। फिल्म रोमांस, बदला, इमोशन और एक्शन से भरपूर थी।

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

पहली फिल्म की तरह दूसरी फिल्म में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Film) रिक्शेवाले का किरदार निभाते हैं। फिल्म की शुरुआत पाखी हेगड़े की मौत से खबर होती है। निरहुआ अपने बेटे को अंग्रेजी मीडियम स्कूल पढ़ाते हैं। जिसका वादा वह अपनी पत्नी (पाखी हेगड़े) से करते हैं। इसके बाद शुरू होती है बदले और आम्रपाली दुबे के  साथ रोमांस की कहानी।

दरवाजा बंद कर ऐसे रोमांस करते दिखे आम्रपाली दुबे-निरहुआ, वीडियो हुआ वायरल

यहां देखिए, निरहुआ रिक्शावाला 2 का ये सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।