Lockdown के बीच निरहुआ ने अपने tiktok वीडियो से मचाया धमाल, देखें वीडियो

भोजपुरी स्टार्स सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। इस बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ भी सोशल मीडिया पर जमकर अपने टिकटॉक वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Published 
Lockdown के बीच निरहुआ ने अपने tiktok वीडियो से मचाया धमाल, देखें वीडियो
निरहुआ की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

देश में इस समय कोरोना संकट चल रहा है। जिसके चलते लागू किये गए लॉकडाउन में सभी लोग अपने अपने घरों में ही रह रहे हैं। अधिकतर लोग घरों में बैठे बैठे सोशल मीडिया के जरिए अपना टाइम पास कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी स्टार्स तक सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। इस बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) भी सोशल मीडिया पर जमकर अपने टिकटॉक वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

निरहुआ के टिकटॉक वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। निरहुआ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहने लगे हैं। वहीं वह अपने वीडियो, फोटोज भी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। वीडियो में निरहुआ अपनी शानदार एक्टिंग का कमाल दिखा रहे हैं।

वीडियो में निरहुआ सिर से लाल गमछा बांधे ठेठ बिहारी अंदाज में नजर आ रहे हैं। निरहुआ का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। निरहुआ के इस वीडियो को अब तक 20 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

View this post on Instagram

#stayhome #staysafe #tiktok #bhojpuri

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

इसी के साथ ही निरहुआ का ये टिकटॉक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निरहुआ एक पुराने गाने पर एक्ट करते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल- मेरे मिटबा, मेरे मीत रे, आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे” हैं। निरहुआ वीडियो में सोते हुए नजर आ रहे हैं अचानक गाना बजने पर वह उठ जाते हैं।

View this post on Instagram

#TikTok duet @aamrapali1101

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

इस टिकटॉक वीडियो में निरहुआ अपनी को-स्टार आम्रपाली दुबे के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply