Pagal Banaibe Ka Re Patarki Song: काजल राघवानी का बोल्ड डांस देख दीवाना हुए खेसारी लाल यादव, देखिए ये वीडियो

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस सॉन्ग का नाम पागल बनाइबे का रे पतरकी (Pagal Banaibe Ka Re Patarki) है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजुपरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav Kajal Raghawani Song)की जोड़ी भोजपुरी जवार में काफी पसंद की जाती है। इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ी है। यह दोनों भोजपुरिया सितारें जिस भी फिल्म में एक साथ है, उसका सुपरहिट होना तय माना जाता है। इन दोनों स्टार की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री काफी पसंद की जाती है। इन दोनों का एक सॉन्ग इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी के इस सॉन्ग का नाम पागल बनाइबे का रे पतरकी (Pagal Banaibe Ka Re Patarki) है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी इस पर परफॉर्म कर रहे हैं। इस सॉन्ग में काजल राघवानी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। ये सॉन्ग भोजपुरी फिल्म दबंग सरकार का आइटम नंबर है।

पागल बनाइबे का रे पतरकी सॉन्ग को यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा यानी 100,340,17 व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग को भोजपुरी के मशहूर गीतकार आजाद सिंग ने लिखा है और धनंजय मिश्रा ने इसके म्यूजिक को कंपोज किया है। फिल्म दबंग सरकार पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म के विषय को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे टैक्स फ्री कर दिया था।

दोनों साथ की ये फिल्में

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने कुली नं. 1, मेहंदी लगा कर रखना, दुल्हन गंगा पार के,  हम है हिंदुस्तानी सहित कई फिल्में की हैं। ये सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। इसके अलावा दोनों ने कई एल्बम में भी साथ काम किया है।

खेसारी लाल यादव ने इस वजह से नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।