Pahir Ke Pet Ke Niche Saari Song: संभावना सेठ की हॉट अदाओं से लगा आम्रपाली दुबे को खतरा, देखिए ये मजेदार सॉन्ग

भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस संभावना सेठ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का एक सॉन्ग काफी पॉपुलर है। इस सॉन्ग का नाम पहिर के पेट के नीचे साड़ी ( Pahir Ke Pet Ke Niche Saari) है। इस सॉन्ग को भोजपुरी की पॉपुलर और बैकग्राउंड सिंगर कल्पना और हनी बी ने गाया है।

पहिर के पेट के नीचे साड़ी सॉन्ग में आम्रपाली दुबे और संभावना सेठ। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस संभावना सेठ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का एक सॉन्ग काफी पॉपुलर है। इस सॉन्ग का नाम पहिर के पेट के नीचे साड़ी ( Pahir Ke Pet Ke Niche Saari) है। इस सॉन्ग को भोजपुरी की पॉपुलर और बैकग्राउंड सिंगर कल्पना और हनी बी ने गाया है। इस सॉन्ग के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक कंपोज ओम झा ने किया है। इस सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही शानदार है। खास बात यह है कि इस सॉन्ग में आम्रपाली दुबे के एक लड़के के किरदार में डांस कर रही हैं, जबकि संभावना सेठ उनकी पत्नी का किरदार निभा रही है।

पहिर के पेट के नीचे साड़ी सॉन्ग की पॉपुलैरिटी को देखते हुए एसआरके म्यूजिक 14 अगस्त को फिर से लॉन्च किया है। इसे अब तक 9 लाख से ज्यादा  यानी 923,274 व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग में संभावना सेठ (Sambhavna Seth)  का  काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं और साड़ी में कहर ढा रही है, जबकि आम्रपाली दुबे ने बॉय कट हेयर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं और धोती कुर्ता पहना हुए स्टेज पर परफॉर्म कर रही है। दरअसल, ये सॉन्ग इस साल 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म लागल रहा बताशा (Lagal Raha BATASHA)का है। इसमें लीड रोल में आम्रपाली दुबे हैं।

यहां देखिए आम्रपाली दुबे और संभावना सेठ का ये मजेदार सॉन्ग-

लागल रहा बताशा कॉमेडी फिल्म

आम्रपाली दुबे स्टारर इस फिल्म लागल रहा बताशा को आलोक सिंह बिसेन डायरेक्ट किया। इसकी कहानी मनोज टाइगर ने लिखी, फिल्म की कहानी काफी इंटरेस्टिंग और मजेदार है।  इसमें मनोज टाइगर, अविनाश दुबे, आनंद मोहन और प्रकाश जैस मुख्य भूमिका में थे। संभावना सेठ इस फिल्म में एक आइटम नंबर के लिए थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी सराहा था। इस फिल्म ने आम्रपाली दुबे का कद और बढ़ा दिया और उन्हें इतना विश्वास दिया कि वह अकेले भी किसी फिल्म अपने दम हिट करवा सकती हैं।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे ने फैंस को दी खुशखबरी

यहां देखिए, क्या निरहुआ संग रिलेशनशिप में हैं आम्रपाली दुबे, भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।