Pal Pal Sataya Song: अक्षरा सिंह ने गाने के जरिए बताया अपने दर्द ए दिल, पवन सिंह से ऐसे मिला एक्ट्रेस को धोखा

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर कर अपने यूट्यूब चैनल पर आने वाले उनके नए सॉन्ग के बारे में बता रही हैं। इस सैड सॉन्ग का नाम पल पल सताया (Pal Pal Sataya) है। इसमें वह पवन सिंह से दिल लगाने के पर अफसोस जता रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह और पवन सिंह (Akshara Singh Pawan Singh Controversy) के बीच हुआ विवाद किसी से छुपा नहीं है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ मुंबई पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हैं। इस विवाद में कुछ लोग अक्षरा सिंह के साथ खड़े हैं, तो कोई इस मामले से दूरी बनाए हुए हैं। मामले की जांच में कुछ भी निकलकर आए, एक्ट्रेस को इसकी परवाह नहीं है। वह अपनी आने लगातार फिल्में कर रही हैं और एल्बम लेकर आ रही हैं। उनके गाने यूट्यूब पर ट्रेंड होने के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कुछ घंटे पहले अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपने यूट्यूब चैनल पर आने वाले उनके नए सॉन्ग के बारे में बता रही हैं। यह एक सैड सॉन्ग है। इस सैड सॉन्ग का नाम पल पल सताया (Pal Pal Sataya)है। यह सैड सॉन्ग आज सुबह 7 बजे अक्षर सिंह यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया। लॉन्च होने के कुछ ही देर में इसे हजारों लोगों ने सुन लिया है। यह सॉन्ग ऑडियो वर्जन में है। इस सॉन्ग के बोल ऋषि ग्वाला ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने कंपोज किया है। म्यूजिक अरेंजर विनय विनायक हैं।

यहां देखिए अक्षरा सिंह का पल पल सताया सॉन्ग…

पवन सिंह को टारगेट करता है ये गाना

ऐसा लगता है कि अक्षरा सिंह पल पल सताया सॉन्ग के जरिए पवन सिंह (Pawan Singh Song) को टारगेट किया हुआ है। इसमें वह उन्हें बेवफा बता रही हैं, जिससे उन्होंने दिल लगाया। वह कहती हैं कि उन्होंने इश्क में उन्होंने जिस पर अपनी दुनिया लुटा दी, उसी ने उन्हें दुख और दर्द देकर दामन छुड़ा लिया। उसने मेरा घर जला दिया। लाखों झूठे सपने भी दिखाए। अपना कहकर पराया कर दिया।

पवन- अक्षरा सिंह विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, इस अंदाज में दिया चेतावनी

 यहां देखिए अक्षरा सिंह ने बताया कहां तक पहुंचा पवन सिंह का मामला…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।