Palangiya Ab Kahiya Hili Song: पत्नी को छोड़ दूसरे शहर में कमाने गए पति को समर्पित है ये गाना, देखिए वीडियो

भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर चंद्रेश सिंह मुकुल का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम है पलंगिया अब कहिया हिली ( Palangiya Ab Kahiya Hili) है। इस सॉन्ग के जरिए सिंगर (Chandresh Singh Mukul Song) एक बिरहन का दर्द बता रहे हैं।

पलंगिया अब कहिया हिली सॉन्ग। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर चंद्रेश सिंह मुकुल का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम है पलंगिया अब कहिया हिली ( Palangiya Ab Kahiya Hili) है। इसका म्यूजिक शानदार है। लेकिन यह एक सैड सॉन्ग है। इसे वेव म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल से आज ही लॉन्च किया है। इस सॉन्ग को महज कुछ ही घंटों में हजारों लोग देख चुके हैं। इस सॉन्ग के बोल को छोटू यादव ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक गुलाम रवि ने कंपोज किया है। इस वीडियो को अटलजी ने डायरेक्ट किया है।

पलंगिया अब कहिया हिली सॉन्ग के बोल और म्यूजिक दोनों ही जबरदस्त है। इसका पिक्चराइजेशन भी काफी अच्छे तरीके से किया गया है। इस सॉन्ग के जरिए चंद्रेश सिंह मुकुल (Chandresh Singh Mukul Song) एक बिरहन का दर्द बता रहे हैं। दरअसल, इसमें सॉन्ग में दिखाया गया है कि महिला की नई-नई शादी हुई है। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति दिल्ली कमाने चला गया है। महिला इस सॉन्ग के जरिए अपने शादी के बाद की अपने पति के साथ की पहली रात यानी सुहागरात को मिस कर रही है। वह कहती है कि दिल्ली में जाकर कौन सी कमाई कर लेगा और अब उसके साथ प्यार कौन करेगा।

पति के दूसरे शहर में कमाने से दुखी है महिला

इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song)  में महिला कहती है कि वह अब 16 श्रृंगार किसके लिए करेगी। वह उसके साथ नहीं है। अकेले दिन और रात गुजार रही है। बीच-बीच में उसके साथ बिताए हुए दिनों को याद करती हैं। वह कहती हैं कि उसका जी घबरा जाता है। मेरे मन को मत तड़पाओ तुम जल्दी से वापिस आ जाओ।

Piya Ke Akbari Me Song: खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी का स्टेज परफॉर्मेंस हुआ वायरल, देखिए ये डांस वीडियो

यहां देखिए पलंगिया अब कहिया  हिली सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।