Paniya Se Dar Laage Song: खेसारी लाल यादव का छठ गीत लॉन्च, बाढ़ से प्रभावित बिहार में पर्व मनाने से डर हैं लोग

भोजपुरी स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Chhath Geet) का इस साल का पहला छठ गीत लॉन्च हो गया है। इस छठ गीत का नाम पनिया से डर लागे (Paniya Se Dar Laage) है। इसे खेसारी लाल यादव ने डूब कर गाया है। यह बहुत ही शानदार गीत है।

खेसारी लाल यादव का पहला छठ गीत। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के सुपरस्टार हैं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)। इनका कोई भी गाना या कोई भी वीडियो जैसे ही यूट्यूब पर अपलोड होते ही वायरल हो जाता है। नौ दिन चलने वाले पावन नवरात्रि के त्योहार में उनके देवी गीत की धूम रही। इससे पहले उन्होंने सावन में बोल बम गीतों से भी पूरे भोजपुरिया जवार को भगवान शिव की भक्ति से सराबोर कर दिया था। अब छठ का महापर्व आने वाला है। इस पर्व को दीवाली के छठे दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में रहने वाले लोग इसे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

ऐसे में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)  का पीछे रहने वाले हैं। उनका इस साल का पहला छठ गीत लॉन्च हो गया है। इस छठ गीत का नाम पनिया से डर लागे (Paniya Se Dar Laage) है। इसे खेसारी लाल यादव ने डूब कर गाया है। यह बहुत ही शानदार गीत है। इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक लार्डजी ने कंपोज किया है। यह सॉन्ग एक दिन पहले ही लॉन्च हुआ है। इसे अबतक 7 लाख से ज्यादा यानी 773,266 व्यूज मिल चुके हैं।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का पहला छठ गीत पनिया से डर लागे…

बिहार में बाढ़ पीड़ितों का हाल बता रहे हैं खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव का इस साल का यह पहला छठ गीत (Chhath Song 2019) है। इस छठ गीत में वह अपने बिहार में आई बाढ़ के बाद छठ मनाने वाली महिलाओं को दशा के बारे में बता रहे हैं। लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। बच्चे भी घबरा रहे हैं। उन्हें पानी देखकर डर लग रहा है। इतना ही नहीं बड़े लोगों का पानी से डर लग रहा है। महिलाएं घर के बाहर से ही अर्घ्य दे रही हैं।

बिहार में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव

यहां देखिए, खेसारी लाल यादव ने अरविंद अकेल कल्लू, रिते पांडे और प्रदीप पांडे की फिल्मों के बारे में क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।