Parichh La Na Maiya Ke Song: प्रमोद प्रेमी यादव का नया देवी गीत लॉन्च, मचा रहा है हर पंडाल में तहलका

भोजपुरी इंडस्ट्री पॉपुलर सिंगर और एक्टर प्रमोद प्रेमी (Pramod Premi Yadav Devi Geet) का नया देवी गीत कुछ घंटे पहले ही लॉन्च हुआ है। इस देवी गीत का नाम परिछ ला ना मैया के (Parichh La Na Maiya Ke) है। इस देवी गीत को उन्होंने मां की भक्ति में डूब कर गाया है।

देवी गीत गाते हुए प्रमोद प्रेमी यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

आज नवरात्रि का आखिरी दिन यानी महा नवमी है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इसके बाद मां कि बिदाई की जाएगी। उनका विसर्जन किया जाएगा। लेकिन भोजपुरी सिंगर पर मां की भक्ति नशा अब भी बरकरार है और देवी गीत गाए जा रहे हैं। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव के देवी गीत लगातार आ रहे हैं। इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री पॉपुलर सिंगर और एक्टर प्रमोद प्रेमी का नया देवी गीत कुछ घंटे पहले ही लॉन्च हुआ है। इस देवी गीत का नाम परिछ ला ना मैया के (Parichh La Na Maiya Ke) है।

इस देवी गीत को प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav Devi Geet) ने मां की भक्ति में डूब कर गाया है। गाने के बोल बड़े ही बेहतरीन तरीके से लिखे हुए हैं। ये देवी गीत काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है, तभी तो लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वेव म्यूजिक भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर आज लॉन्च किया, जिसे अबतक 1 लाख से ज्यादा बार यानी 126,829 व्यूज मिल चुके हैं। इस देवी गीत के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर शंकर सिंह है।

यहां देखिए प्रमोद प्रेमी यादव का नया देवी गीत-

मां के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं प्रमोद प्रेमी यादव

प्रमोद प्रेमी इस देवी गीत (Devi Geet 2019)  में मां दुर्गा के स्वागत के बाद परछावन करने के लिए बोल रहे हैं। वह कहते हैं कि पान, सुपारी और चुनरी एक दौरी ( टोकरीनुमा) में लेकर आओ और उनका परछावन कर दो। लाल अड़हुल का फूल भी लाने के लिए कह रहै। देवी मां के साथ उनके भैया भैरो बाबा भी आए हैं। मां के श्रृंगार के लिए चुनरी, बिंदी लेते आओ। मां को प्यास लगी है, तो लौंग का पानी पिलाओ।

भोजपुरी डीवा निशा दुबे एक्टर प्रमोद प्रेमी के साथ इन दो फिल्मों में आएंगी नजर, दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

यहां देखिए भोजपुरी फिल्म प्रेमी ऑटोवाला का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।