Pativarta Mehariya Chahi Song: निरहुआ ने छोड़ा काजल राघवानी का साथ, तो एक्ट्रेस ने ऐसे बयां किया अपना दर्द

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ,आम्रपाली दुबे का इन दिनों एक पॉपुलर सॉन्ग पतिव्रता मेहरिया चाही (Pativarta Mehariya Chahi Song) यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी है।

पतिवर्ता मेहरिया सॉन्ग में काजल राघवानी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav) अब तक कई एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। उन्होंने लगभग हर फिल्म हिट दी हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ कि जोड़ी की बात ही अलग है। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी ऑडियंस की पसंदीदा जोड़ी में से एक है। दोनों जब भी साथ आते है, पर्दे पर धमाल मचाते हैं। दोनों कि केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी दिखाई देती है। दोनों रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हैं। पर्दे के बाहर भी ऑडियंस उनकी जोड़ी का काफी पसंद करती है।

इनकी फिल्मों के साथ-साथ इनके गाने भी सुपरहिट होते हैं। इन दिनों दिनेश लाल यादव ,आम्रपाली दुबे का एक पॉपुलर सॉन्ग पतिव्रता मेहरिया चाही (Pativarta Mehariya Chahi Song) यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी है। काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री में नंबर 2 की एक्ट्रेस हैं। यह पॉपुलर सॉन्ग भोजपुरी फिल्म आशिक आवारा (Aashik Aawara Bhojpuri Film) का है। इस सॉन्ग में निरहुआ और आम्रपाली कि शादी हो रही है। इस शादी में काजल राघवानी भी मौजूद हैं और दिनेश लाल यादव को दिल तोड़ने के लिए कोस रही है।

यहां देखिए, निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे का पतिव्रता मेहरिया सॉन्ग-

यूट्यूब पर मिले 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज

पतिव्रता मेहरिया चाही सॉन्ग में में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, दिनेश लाल यादव नीले रंग के दूल्हे के जोड़े में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। सॉन्ग में काजल राघवानी ने नीले रंग की खूबसूरत सी साड़ी में बला कि खूबसूरत लग रही हैं। गाने के बोल इतने दर्द भरे हैं कि दर्शक सॉन्ग को बार-बार देख रहे है। सॉन्ग में काजल राघवानी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस सॉन्ग को भोजपुरी सिनेमा की बैकग्राउंड सिंगर कल्पना पतोवारी  (Kalpna Patowary Songs) ने गाया है। इसके बोल श्याम देहाती ने जबकि इसका म्यूजिक राजेश रजनीश ने दिया है। यट्यूब पर इस सॉन्ग को अब तक 56,068,781 बार देखा जा चुका है। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सतीश जैन ने डायरेक्ट किया था।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे ने फैंस को दी खुशखबरी

यहां देखिए, क्या निरहुआ संग रिलेशनशिप में हैं आम्रपाली दुबे, भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।