‘पिपरवा के तरवा’ गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की दिखी मजेदार केमिस्ट्री, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों के गानों के रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगते हैं। अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी का नया गाना जमकर वायरल हो रहा है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों के गानों के रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगते हैं। अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी का नया गाना जमकर वायरल हो रहा है।

‘पिपरवा के तरवा’ गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रोमांस को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी का ये भोजपुरी गाना इस समय यूट्यूब पर काफी धमाल मचाए हुए हैं। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का वायरल गाना यहां देखें:

‘पिपरवा के तरवा’ गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को संगीत अरविन्द चौबे ने दिया है तो इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। गाने में ;पवन सिंह और अक्षरा सिंह की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। ये गाना पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘त्रिदेव’ का है।

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी ने गाने ‘सुथरी सी तू’ में ढाया कहर, डांस देख झूम उठे

इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच जो केमिस्ट्री दिखाई गई है उसे देखकर इनके फैंस दीवाने हो गए हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। इसी के चलते फिल्ममेकर भी इनकी जोड़ी को लेकर फ़िल्में बनाते रहते हैं। वहीं बीते दिनों इन दोनों स्टार के बीच लड़ाई की खबरें भी सामने आईं। जिसके चलते काफी विवाद भी हुआ।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.