Akshara Singh Song: डोला पाती में सॉन्ग में नजर आई अक्षरा सिंह और पवन सिंह की कमाल केमिस्ट्री!

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं 'डोली पाती' (Dolha Patti). वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह

Akshara Singh Video Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। इस गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘डोली पाती’ (Dolha Patti). वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह साथ में गजब का डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के ‘डोली पाती’ गाने को अब तक 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कितनी ज्यादा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी शानदार लग रही है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में और गाने दिए हैं।

Khesari Lal Bhojpuri Song: खेसारी लाल के गाने रेड लिपस्टिक का धमाल, मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना डोला पाती

इस गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने मिलकर गाया है। इसके बोल विनय निर्मल (Vinay Nirmal) ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत छोटे बाबा (Chhote Baba) ने तैयार किया है।

Akshara Singh Hot Video Song: अक्षरा सिंह के हॉट वीडियो सॉन्ग ने मचाया धमाल, मिले 2 करोड़ व्यूज

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.