Muhawa Odhani Se Bandh Ke Song: पवन सिंह का गाया ये गाना इंटरनेट पर वायरल, एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाते हैं पवन सिंह (Pawan Singh)। इनसे जुड़ी न्यूज़ हम आपको ना दें ये तो ना इंसाफ़ी है। दोस्तों यूट्यूब पर पवन सिंह का सॉन्ग मुंहवा ओढ़नी से बांध (Muhawa Odhani Se) के बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

मुहवा पे ओढ़नी सॉन्ग की झलक (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाते हैं पवन सिंह (Pawan Singh)। इनसे जुड़ी न्यूज़ हम आपको ना दें ये तो ना इंसाफ़ी है। दोस्तों यूट्यूब पर पवन सिंह का सॉन्ग मुंहवा ओढ़नी से बांध (Muhawa Odhani Se) के बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इतना कि व्यूज की आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। फिलहाल एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि पवन सिंह अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए हैं और अभिनेत्री अन्नू उपाध्याय को कॉल करके बोल रहे हैं – जो भी गलती हुई उसे माफ़ करो। कल कॉलेज आना मैं तुम्हारा इन्तजार करूंगा लेकिन अपने चेहरे पर ओढ़नी लगाकर मत आना वरना तुम्हे पहचानने में मुश्किल होगी।

पवन सिंह (Pawan Singh Movie) की इस अदा को दर्शक इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं कि मुंहवा ओढ़नी से बांध के सॉन्ग सुपरहिट बन चुका है। आपको हैरत होगी ये जानकर कि इस सॉन्ग को साल 2017 में रिलीज किया गया था पर अभी भी लोगों का पसंदीदा सॉन्ग ये बना हुआ है। फिल्म सत्या (Satya) का ये गाना है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने पवन सिंह के सामने लीड किरदार निभाया है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी की बेस्ट जोड़ी में से एक मानी जाती है। इनका कोई भी गाना हो या फिल्म, इंटरनेट पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो जाता है। पवन सिंह ने देवी गीत के साथ इंडस्ट्री में एंट्री किया था पर देखते ही देखते सभी के मन के इतने चहीते बन गए कि फरमाइश आने लगी एक्टिंग की।

वीडियो में देखें मुहवा ओढ़नी से बांध के सॉन्ग…

एक्टिंग में भी पवन सिंह ने कमाल कर दिखाया। ऐसी कई फ़िल्में हैं जिनमे पवन सिंह के किरदार को खूब पसंद किया गया। पवन राजा, ग़दर, गुंडई राज, मोहब्बत कर गई अँखियाँ, लुटेरे, सत्या, सत्या 2, जैसी कई फ़िल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर खूब चली। सही मायने में कहें तो पवन सिंह को भोजपुरी का वो सिक्का है जो छींक भी दें तो इंटरनेट पर ट्रेंड बन जाता है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें निधी झा ने किया पवन सिंह के बारे में कौन सा खुलासा…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।