यूट्यूब पर फिर छाई पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी, लोग बार- बार देख रहे हैं वीडियो सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी रह चुकी पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। दरससल हाल ही में अक्षरा ने पवन सिंह पर धमकियां दिलवाने से लेकर इंडस्ट्री में काम रोके जाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी रह चुकी पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। दरससल हाल ही में अक्षरा ने पवन सिंह पर धमकियां दिलवाने से लेकर इंडस्ट्री में काम रोके जाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसी बीच दोनों के फिल्मों के पुराने गाने यूट्यूब पर ट्रेंड में चल रहे हैं। ऐसे में इनकी फिल्म सइयाँ सुपरस्टार (Saiyaan Superstar) का गाना होठलाली (Hothlali) सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं। जैसा कि आप वीडियो में देख रहे हैं।

सॉन्ग को सूरज मुखी के खेतो में फिल्माया गया है। वीडियो में हम देख पा रहे हैं अक्षरा ने रेड कलर की टॉप के साथ शॉर्ट डेनिम डंगरी पहन रखी हैं। जिसमे अक्षरा बहुत ही क्यूट लग रही हैं। वहीं पवन सिंह पिंक शॉर्ट कुर्ता में बड़े ही हैंडसम नज़र आ रहे हैं। गाने के दूसरे भाग में अक्षरा ने रॉयल ब्लू और वाइट कलर के कॉम्बिनेशन की मिनी फ्रॉक पहन रखी हैं।

सॉन्ग होठलाली (Hothlali) में पवन अक्षरा की लिपस्टिक के शेड का जिक्र करते हुए तारीफ कर रहे हैं। पुरे गाने में दोनों ने एक-दूसरे के साथ बहुत सारा रोमांस और जम के डांस भी किया है। दोनों के रोमांस को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। यही वजह है कि सॉन्ग को अब तक यूट्यूब पर 4,838,032 से ज्यादा बार देखा जा चूका हैं।

वीडियो में देखें पवन सिंह और अक्षरा का जबरजस्त रोमांस 

आपको बता दे की,सॉन्ग होठलाली के बोल मुन्ना दुबे ने लिखे है। म्यूजिक कंपोज़ अविनाश झा ने किया हैं। सॉन्ग को सिंगर प्रियंका सिंह और पवन सिंह ने गाया है। खास बात है कि फिल्म में पवन सिंह- अक्षरा सिंह के साथ साथ मुख्य भूमिका में अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu)म भी हैं।

आपको बता दे की एक बार फिर परदे पर रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और पवन सिंह साथ नज़र आने वाले है। खबरों की माने तो एक लम्बे अरसे के बाद पवन सिंह के साथ फिल्म शपथ को डेट्स दे चुकी हैं। लेकिन इसकी अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये रोमांटिक गाना कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें पवन सिंह पर बुरी तरह बरस पड़ी अक्षरा सिंह 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।