Dolha Patti Song: फिर ट्रेंड हुई पवन सिंह- अक्षरा सिंह की हॉट केमेस्ट्री, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है ये वीडियो

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में जो सुपरहिट जोड़ियां धमाल मचाती हैं उनमे से एक है जोड़ी है पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की। इस जोड़ी को दर्शक इतना पसंद करते हैं कि इनका वीडियो रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो जाता है।

  |     |     |     |   Published 
Dolha Patti Song: फिर ट्रेंड हुई पवन सिंह- अक्षरा सिंह की हॉट केमेस्ट्री, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है ये वीडियो
दूल्हा पट्टी सांग की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा में जो सुपरहिट जोड़ियां धमाल मचाती हैं उनमे से एक है जोड़ी है पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की। इस जोड़ी को दर्शक इतना पसंद करते हैं कि इनका वीडियो रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो जाता है। आज के दिन यूट्यूब पर भी इस बिंदास जोड़ी ने कब्जा जमाए रखा है। जी हाँ, पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक वीडियो सांग इंटरनेट पर खूब चल रहा है और सुबह से ही ट्रेंड में हैं। सांग के बोल हैं दूल्हा पट्टी। इस सांग को यूट्यूब पर इतनी बार देखा गया है कि व्यूज के मामले में आंकड़ा जा पहुंचे है 65,038,441 तक।

वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच बड़ा ही तगड़ा रोमांस चल रहा है। पवन सिंह की माचो स्टाइल फैंस का मन भा रही है तो अक्षरा सिंह की हॉट अदाएं नींदे उड़ा रही हैं। ये सांग पवन सिंह की फिल्म धड़कन से है। इस सांग की तरह ही धड़कन फिल्म भी देसी बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद की जा रही है। बता दें कि धड़कन फिल्म के म्यूजिक को घुंघरू ने कम्पोज किया है और लिखा है श्याम देहाती ने। जबकि सांग में अपनी आवाज दी है पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने।

वीडियो में देखें दूल्हा पट्टी सांग

वैसे आजकल पवन सिंह और अक्षरा एक दूसरे के साथ काम नहीं करते। दोनों के बीच अनबन शुरू है। अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया है कि वे उनका काम छीन रहे हैं, उन्हें मारा- पीटा। इस मामले में पवन सिंह की तरफ से कोई रिप्लाय नहीं आया है पर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। देखते हैं क्या रिजल्ट आता है।

Exclusive: पवन- अक्षरा सिंह विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, इस अंदाज में दिया चेतावनी

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कौन से कौन से आरोप लगाए हैं

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply