Shiv Jagat Nahi Bol Bam Song: पवन सिंह-आम्रपाली दुबे का ये गाना सावन में मचा रहा धमाल, देखें नया बोल बम सॉन्ग

भोजपुरी का लेटेस्ट सांग (Latest Bhojpuri Song 2019) शिव जागत नाही इंटरनेट पर धमाल कर रहा है। इस गाने को गाया है पावत स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने।

शिव जागत नाही सॉन्ग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी का लेटेस्ट सांग (Latest Bhojpuri Song 2019) शिव जागत नाही इंटरनेट पर धमाल कर रहा है। इस गाने को गाया है पावत स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने। भगवान् शिव को मनाने के लिए इस सांग का निर्माण किया गया है। मनोज मतलबी जी ने इस सांग को लिखा है और म्यूजिक बनाया है छोटे बाबा ने। वीडियो बड़े ही बेहतरीन ढ़ंग से बनाया गया है। वीडियो में हम देख पा रहे हैं आम्रपाली दुबे शंकर भगवान को फल, मिठाई खिला रही हैं पर भोले हैं कि खाने को तैयार ही नहीं। ऐसे में आम्रपाली पवन सिंह से अपनी तकलीफ बता रही हैं। कुछ समय पहले ही रिलीज किए इस सांग को अब तक कई बार देखा जा चुका है। यही वजह है कि व्यूज के आंकड़े 9,393,466 तक जा पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि शिवरात्रि 30 जुलाई के दिन है और इस महापर्व का एक बहुत बड़ा महत्व भोजपुरी इंडस्ट्री में भी है। कई फ़िल्में (Shiv Jagat Nahi) बनाई गई हैं जिनमे बोल बम और कावंड़ यात्रा का जिक्र एक बड़े लेवल पर है। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ सभी अपने फैंस के लिए बोल बम पर सांग का निर्माण कर रहे हैं।

वीडियो में देखें शिव जागत नाही सांग

आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की जोड़ी के बारे में भी बात कर लेते हैं। ये जोड़ी बड़े स्क्रीन पर जब जब साथ आई है दर्शकों ने इन्हे बहुत सारा प्यार दिया है। इनका कोई भी वीडियो जैसे ही यूट्यूब पर अपलोड किया जाता है वैसे ही जहर की तरह वायरल हो जाता है। इनकी कई फ़िल्में भी आ चुकी है। आम्रपाली के साथ पवन सिंह का सांग रात दिया बुझा के पीया क्या क्या किया लोगों ने खूब पसंद किया था। वैसे पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ भी बनती है। पर फैंस की डिमांड पर पवन सिंह इंडस्ट्री की दूसरी अभिनेत्रियों के साथ भी फ़िल्में कर लिया करते हैं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें पवन सिंह का खुलासा निधी झा ने क्यों किया

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।