Nathuniya Pagal Kayile Song: काजल राघवानी की नथुनी ने पवन सिंह के उड़ाए होश, देखिए ये सुपरहिट सॉन्ग

वैसे तो काजल और सॉन्ग खेसारी की जोड़ी फेमस है,लेकिन पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ काजल राघवानी (Kajal Ragwani) की जोड़ी भी फैंस की पसंदीदा जोड़ी हैं। हाल ही में दोनों की फिल्म हुकूमत (Hukumat) का गाना नथुनियां पागल कइले (Nathuniya Pagal Kayile Song) बा यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है।

पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना नाथूनियां पागल कईले बा (फोटो: यूट्यूब)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की जोड़ियां बनी हैं। जैसे आम्रपाली दुबे(Amrapali Dubey) और दिनेश लाल  यादव (Dinesh Lal Yadav)निरहुआ, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी(Kajal Raghwani)। एक्टर और एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में जोड़ियों में काम करते हैं और हिट फिल्में भी देते हैं। वैसे तो काजल और खेसारी की जोड़ी फेमस है, लेकिन पवन सिंह के साथ काजल राघवानी की जोड़ी भी फैंस की पसंदीदा जोड़ी हैं। हाल ही में दोनों की फिल्म हुकूमत (Hukumat) का गाना ‘नथुनियां पागल कइले बा’ यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है।

वीडियो के पहले भाग में काजल ने ब्लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं,  पवन सिंह ने वाइट कलर की टी-शर्ट के साथ मरून कलर की जींस में बड़े ही हैंडसम नर आ रहे हैं। वहीं, के दूसरे भाग में काजल ने लाल कलर की साड़ी और पवन ने शॉर्ट कुर्ता पहने हुए हैं। दोनों का लुक बहुत ही अच्छा है। पूरे गाने में पवन काजल राघवानी के नथ की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। सॉन्ग में दोनों ने बहुत सारा डांस और रोमांस किया हैं। सॉन्ग में दोनों की केमेस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि इसे अब तक यूट्यूब पर 22,968,732 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यहाँ देखें पवन सिंह और काजल राघवानी का सुपरहिट सॉन्ग

आपको बता दें कि सॉन्ग नथुनियां पागल कईले बा (Nathuniya Pagal Kaile Ba) को आवाज पवन सिंह और सिंगर इंदु सोनाली ने आवाज दी है। इसे म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है। खास बात आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद इन दिनों काफी सुर्खियों में रहा है। वहीं, जल्द ही परदे पर रानी चटर्जी (Rani Chattergee) और पवन सिंह साथ नजर आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार रानी चटर्जी ने शपथ फिल्म को अपनी डेट्स दे दी हैं।

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में देखें अक्षरा सिंह और पवन सिंह के विवाद पर रानी चटर्जी का फूटा गुस्सा

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।