Bhojpuri Song: पवन सिंह और काजल राघवानी ने गन्ने के खेत में किया धमाल, देखिए ये मजेदार वीडियो

फिल्म में पवन सिंह और खेसारी लाला यादव ( Khesari lal Yadav) लीड रोल में हैं। वहीं स्मृति सिन्हा (Smrity  Sinha), अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और काजल राघवानी भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म एक्शन और ड्रामे से भरपूर है।

पवन सिंह और काजल राघवानी ( फोटो -यूट्यूब )

भोजपुरी फिल्मों में एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ फेमस है। खेसारी लाल और काजल राघवानी की केमेस्ट्री ऑन स्क्रीन तो फैंस पसंद करते ही हैं, परदे के पीछे भी दोनों की बहुत पसंद किए जाते हैं। लेकिन इन दिनों पवन सिंह ( Pawan Singh) और काजल राघवानी का एक गाना  यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है। फैंस दोनों की केमेस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं।

इस गाने के बारे में बता दें कि इस सॉन्ग के बोल हैं, गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में  (Gir Gail Odani Ganna Ke Khet Mein)। यह गाना भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा 2 (Pratigya 2) से लिया गया है। इसमें पवन सिंह और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जबरदस्त केमेस्ट्री को दिखाया गया है। जैसे कि आप वीडियो देख पा रहे है सॉन्ग गन्ने के खेत में फिल्माया गया है।

गाने के पहले भाग में काजल राघवानी ने पिंक और परपल कलर की कॉम्बिनेशन वाली शॉर्ट घाघरा और चोली पहन रखी हैं। इसमें वह बहुत ही हसीन दिख रहीं हैं। इसके साथ ही नथनी ने काजल के इस लुक को और भी निखार दिया है। दूसरी ओर पवन सिंह की बात करें तो उन्होंने रेड और ग्रीन कलर का शर्ट पहना हुआ है, जिसमें बड़े ही हैंडसम नज़र आ रहे हैं।

यहां देखें काजल राघवानी और पवन सिंह का रोमांटिक नंबर…

गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में सॉन्ग में काजल राघवानी बहुत ही बेहतरीन डांस करती हुई दिख रही हैं। दोनों ने बहुत सारा रोमांस भी किया है। इस रोमांटिक नंबर को पवन सिंह और सिंगर कल्पना (Kalpana) ने अपनी आवाज़ दी है। इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक भी विनय बिहारी ने ही दिया है। इस रोमांटिक नंबर  में काजल राघवानी और पवन सिंह की केमेस्ट्री इतनी जबरदस्त है की अब तक यूट्यूब पर 20,942,217 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बताते चलें कि फिल्म में पवन सिंह और खेसारी लाला यादव (Khesari lal Yadav) लीड रोल में हैं। वहीं स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha), अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और काजल राघवानी भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म एक्शन और ड्रामे से भरपूर है। काजल और  पवन की बात करें तो इनकी केमेस्ट्री की वजह से ही इनका एक गाना छलकाता हमरो जवनिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आपको पवन सिंह और काजल राघवानी की केमेस्ट्री कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

वीडियो में देखें मनोज टाइगर ने किया पवन सिंह के बारे में खुलासा…

View Comments (2)