EXCLUSIVE: भोजपुरी फिल्म अवार्ड में इसलिए नहीं आए पवन सिंह और खेसारी लाल यादव, ये हीरो चुभा आंखो में

भोजपुरी फिल्म अवार्ड (Bhojpuri Film Award) का आयोजन मुंबई में बड़े ही धूमधाम से हुआ। भोजपुरी स्टारों को उनके काम के लिए सम्मान भी दिया गया। इंडस्ट्री से काफी कलाकार इस अवार्ड शो में सम्मलित हुए पर दो दिग्गज स्टारों ने नहीं की शिरकत।

खेसारी यादव और पवन सिंह की तस्वीर (फोटो इंस्टग्राम)

भोजपुरी फिल्म अवार्ड (Bhojpuri Film Award) का आयोजन मुंबई में बड़े ही धूमधाम से हुआ। भोजपुरी स्टारों को उनके काम के लिए सम्मान भी दिया गया। इंडस्ट्री से काफी कलाकार इस अवार्ड शो में सम्मलित हुए पर दो दिग्गज स्टारों ने नहीं की शिरकत। जी हाँ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव इस शो में नहीं आए। जबकि दोनों मुंबई में ही थे।

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) इस अवार्ड शो में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। सवाल ये है कि मुंबई में रहने के बावजूद भी अवार्ड फंक्शन में खेसारी (Khesari Lal Yadav) और पवन (Pawan Singh) क्यों नहीं पहुंचे। हिंदी रश डॉट कॉम अपनी इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में आपको बता रहा है इसकी बहुत बड़ी वजह।

भोजपुरी फिल्म अवार्ड शो में प्रदीप पांडेय उर्फ़ चिंटू ने भी शिरकत की, जिन्हे पॉपुलर एक्टर अवार्ड से सराहा गया। चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) को इस शो में निमंत्रण दिया गया इसलिए पवन और खेसारी नहीं आए। कहीं कहीं काम करते करते खेसारी और पवन सिंह के साथ चिंटू की अनबन हो गई है। सालो से चल रही अनबन इतनी बढ़ चुकी है कि कोई किसी का चेहरा तक नहीं देखना चाहता। यही वजह है कि भोजपुरी फिल्म अवार्ड में चिंटू की उपस्तिथि ने खेसारी और पवन को रोक लिया अवार्ड फंक्शन में आने से।

खेसारी और चिंटू की अनबन बहुत ही पुरानी है। अक्सर ही दोनों के बीच विवादित बातें मीडिया की सुर्खियां बनती हैं। कभी खेसारी लाल यादव तो कभी प्रदीप पांडेय उर्फ़ चिंटू एक दूसरे के खिलाफ बयान देते रहते हैं। जिस अवार्ड फंक्शन में चिंटू होते हैं उस अवार्ड फंक्शन में खेसारी यादव नहीं जाते। ऐसे में भोजपुरी फिल्म अवार्ड में भला खेसारी लाल यादव कैसे आ जाते।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का भव्य उद्घाटन मुंबई के अथर्व कॉलेज मलाड में आयोजित हुआ।  इस अवॉर्ड का शुभारंभ अवार्ड के organizer एंड संस्थापक अध्यक्ष विनोद गुप्ता हैं। इस अवार्ड फंक्शन में बॉर्डर के लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर, निरहुआ हिन्दुस्तानी के लिए बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवार्ड आम्रपाली दुबे को, रानी चटर्जी को बेस्ट पॉपुलर फीमेल एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव के साथ हिंदी रश की ख़ास बातचीत 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।