बर्थडे पर फैंस ने दिया पवन सिंह को बड़ा तोहफा, पावर स्टार का गाना हुआ सुपर-डुपर हिट

सबसे पहले निरहुआ दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया।

जन्मदिन पर पवन सिंह को फैंस का तोहफा

जहां एक तरफ अपने जन्मदिन के दिन भी पवन सिंह शूटिंग यानि अपने काम में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी तरफ ने फैंस ने जैसे तय कर लिया हो कि अपने फेवरेट पावर स्टार को तोहफा देना ही है। बर्थडे के मौके पर पवन सिंह से जुडी विशेष खबर आपको देने जा रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पवन सिंह की फिल्म ‘चैलेंज’ का गाना ‘हम त तोहरे दुतल्ला से फान जाइती की’। ये गाना यूट्यूब पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस गाने को डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। शानदार लोकेशन पर शूट किए गए इस गाने में पवन सिंह के साथ मधु शर्मा हैं जो अभिनेता के साथ काफी मस्ती कर रहीं हैं। इस गाने को लिखा है मनोज मतलबी ने और संगीत दिया है छोटे बाबा ने। बता दें कि पवन सिंह का कोई भी नया गाना जैसे ही सोशल मीडिया पर आता है दर्शक हाथों हाथ ले लेते हैं। सिर्फ गायकी ही नहीं एक्टिंग में भी पवन सिंह ने अपना लोहा मनवाया है। दर्जनों सुपरहिट फ़िल्में दे चुके पवन सिंह इस आने वाले नए साल में कम से कम 18 फ़िल्में देने वाले हैं।

देखें पवन सिंह का गाना ‘हम त तोहरे दुतल्ला से फान जाइती की’

वैसे तो पवन सिंह ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है पर मोनालिसा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। बात की जाए भोजपुरी के उन सेलिब्रेटियों की जिन्होंने पवन सिंह को बर्थडे विश किया तो आपको बता दें कि सबसे पहले निरहुआ दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया।

पवन सिंह को बर्थडे विश करते हुए निरहुआ और आम्रपाली दुबे का वीडियो देखें

देखें पवन सिंह की तस्वीरें

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।