Palangiya Sone Na Diya Song: पवन सिंह की फिल्म वांटेड का ये बोल्ड सॉन्ग तेजी से हो रहा है वायरल, देखिए वीडियो

पलंगिया सोने न दिया सॉन्ग को पवन सिंह और सिंगर इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। यह गाना भोजपुरी फिल्म वांटेड (Wanted) से लिया गया है। इस हॉट और बोल्ड डांस नंबर को रामदेवन ने कोरियोग्राफ किया है। फैंस दोनों की केमेस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य ( फोटो -यूट्यूब )

भोजपुरी  सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पावर स्टार पवन सिंह जब भी किसी अभिनेत्री के साथ परदे पर रोमांस करते हैं, फिल्म का सुपरहिट होना तय होता है। ऐसे में पवन सिंह का एक रोमांटिक नंबर फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने का बोला है पलंगिया सोने न दिया (Palangiya Sone Na Diya)। इस गाने में काफी बोल्ड और हॉट सीन है, जिसकी वजह से फैंस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। सॉन्ग में पवन सिंह बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य के साथ रोमांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।

 

जैसा कि आप वीडियो में देख पा रहे हैं मणि भट्टाचार्य ने लेमन कलर की हॉट सी साड़ी पहन रखी है। इसमें वह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। वहीं, पवन सिंह (Pawan Singh) भी लेमन कलर की शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सॉन्ग में दोनों के कई बोल्ड सीन को भी दिखाया गया है। दोनों बेडरूम में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनकी केमेस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि इस वीडियो को यूट्यूब पर 142 मिलियन यानी करीब 14 करोड़ व्यूज मिले हैं। व्यूज के ये आंकड़े पवन सिंह और इस गाने की लोकप्रियता बताने के लिए काफी हैं।

यहां देखें पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य का रोमांटिक सॉन्ग… 

आपको बता दें कि इस सॉन्ग को पवन सिंह और सिंगर इंदु सोनाली ने अपनी आवाज़ दी है। यह गाना भोजपुरी फिल्म वांटेड (Wanted) से लिया गया है। इस हॉट और बोल्ड डांस नंबर को रामदेवन ने कोरियोग्राफ किया है। फैंस दोनों की केमेस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह अपनी आनेवाली फिल्म शेर सिंह की शूटिंग में व्यस्त हैं। जल्द ही फिल्म बड़े परदे पर धमाके के लिए तैयार हैं। पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य (Mani Bhattacharya) का बोल्ड रोमांटिक केमेस्ट्री कैसी लगी कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें पवन सिंह पर कैसे बुरी तरह से बरस पड़ी अक्षरा सिंह…