पवन सिंह और मोनालिसा को एक कीड़े ने किया इतना परेशान कि सोने नहीं दिया, यूट्यूब पर वीडियो वायरल

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और हॉट अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) की जोड़ी स्क्रीन पर जब जब आई बेहद पसंद की गई। पवन सिंह जितने ही माचो हैं मोनालिसा उतनी ही सेक्सी हैं।

पवन सिंह और मोनालिसा का कॉमेडी सीन (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और हॉट अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) की जोड़ी स्क्रीन पर जब जब आई बेहद पसंद की गई। पवन सिंह जितने ही माचो हैं मोनालिसा उतनी ही सेक्सी हैं। इस जोड़ी का कोई भी वीडियो यूट्यूब पर जैसे ही अपलोड किया जाता है दर्शक बार बार देखते हैं। वीडियो इतनी बार देखा जाता है कि व्यूज के मामले में कोई ना कोई रिकॉर्ड बन ही जाता है। पवन सिंह ने मोनालिसा के साथ कई फ़िल्में की हैं जो सुपर डुपर हिट हुई हैं। प्रतिज्ञा, देश परदेश, सरकार राज, सुहाग, कर्तव्य, देवरा बड़ा सतावेला, गंगा पुत्र, तू जान हाउ हमार जैसी कई फ़िल्में मोनालिसा और पवन सिंह ने साथ की।

फिलहाल आज की बात करते हैं। पवन सिंह और मोनालिसा (Monalisa Hot) की जोड़ी ने आज यूट्यूब पर कब्जा जमा रखा है। इस जोड़ी का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार कोई हॉट सॉन्ग नहीं बल्कि एक कॉमेडी वीडियो इंटरनेट पर चल रहा है। वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि पवन सिंह और मानोलिसा बेड पर लेटे हुए हैं। एक कीड़ा है जो मोनालिसा को परेशान कर रहा है, उन्हें सोने नहीं दे रहा। ऐसे में कीड़ा मोनालिसा की जान तो छोड़ देता है पर पवन सिंह के प्राइवेट पार्ट में जा बैठता है। उसके बाद क्या होता है आप खुद ही देख लीजिए।

वीडियो में देखें पवन सिंह और मोनालिसा का कॉमेडी सीन

मोनालिसा के बारे में बता दें कि बिग बॉस में अपनी हॉट अदाओं की बिजली गिराकर टीवी इंडस्ट्री में जोरदार एंट्री ले चुकी हैं। इस समय मोनालिसा स्टार प्लस के शो नजर में लीड किरदार निभा रही हैं। इस टीवी शो में मोनालिसा डायन के रोल में नजर आ रही हैं जिसमें उनकी लम्बी छोटी होती है। लम्बी चोटी के अलावा मोनालिसा अपने किरदार में रंग बिरंगे दुपट्टे की वजह से भी चर्चे में हैं। एक इंटरव्यू में मोना ने बताया कि उनके पास टोटल 800 दुपट्टे हो गए हैं।

वीडियो में देखें निधी झा ने किया पवन सिंह के बारे में खुलासा 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।