पवन सिंह और मोनालिसा का रोमांटिक डांस वीडियो हुआ वायरल, इतने करोड़ लोगों ने देखा ये गाना

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema ) के पावर स्टार पवन सिंह ( Pawan Singh ) एक बहुत अच्छे अभिनेता के साथ साथ एक बहुत ही अच्छे सिंगर भी हैं।एक गाना मुआई दिहला राजा जी सॉन्ग यूट्यूब पर व्यूज के आंकड़े पार किए जा रहा है। यूट्यूब पर इसे 37 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मोनालिसा और पवन सिंह सुपरहिट रोमांटिक सॉन्ग (फोटो-यूट्यूब )

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बहुत अच्छे अभिनेता के साथ साथ एक बहुत ही अच्छे सिंगर भी हैं। इन दिनों अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ चल रहे विवाद के चलते पवन सिंह मीडिया की सुर्खियों में बने हुए थे। हालांकि, विवाद को लेकर पवन सिंह का कोई बयान नहीं आया। इस बीच  पवन सिंह के कई गाने यूट्यूब पर बड़े ही तेज़ी से वायरल हुए हैं। ऐसे ही एक गाना मुआई दिहला राजा जी सॉन्ग यूट्यूब पर व्यूज के आंकड़े पार किए जा रहा है। फैंस गाने को बहुत ही पसंद कर रहे हैं।

आपको सॉन्ग के बारे बता दे की मुआई दिहला राजा ( Muaai Dihla Raja Ji ) जी वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह बड़ी ही हॉट अदाकारा मोनालिसा ( Monalisa ) के साथ रोमांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। गाने में मोनालिसा ने बड़ी सुन्दर हॉट पिंक कलर की साडी में गजब की हॉट दिख रही हैं। वही पवन सिंह भी वीडियो में बड़े ही हैंडसम दिख रहें हैं। मोनालिसा ने गाने पर बड़ा ही हॉट डांस किया हैं। दोनों बहुत सारा रोमांस भी करते नज़र आ रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि,अब तक गाने यूट्यूब पर 37 मिलियन से ज्यादा बार देहा जा चूका हैं।

यहां देखें पवन सिंह और मोनालिसा का रोमांटिक सॉन्ग…

सॉन्ग मुआई दिहला राजा जी फिल्म सैयां जी दिलवा मांगेलें से ( Saiyaan Ji Dilwa Maangele ) हैं। सॉन्ग को बहुत ही बेहतरीन सिंगर कल्पना ने अपनी आवाज़ दी हैं। बोल विनय बिहारी ने लिखें हैं। फिल्म में  सिंह मोनालिसा,आनंद मोहन पांडे,सीमा सिंह और भी कलाकार भी हैं। पवन सिंह और मोनालिसा ने एक साथ भोजपुरी इंडस्ट्री  में कई सुपरहिट फिल्मो में काम कर चुके हैं।

पवन सिंह के बारे में बता दे की ,इन दिनों पवन सिंह होनी आने वाली फिल्म शेर सिंह (Sher Singh ) की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया हैं। फिल्म  जल्द ही परदे पर धमाका मचाने के लिए तैयार हैं।अभिनेत्री मोनालिसा के बारे में बात करे तो न दिनों टीवी सीरियल नज़र (Nazar ) में एक डायन का किरदार निभा रहीं हैं। मोनालिसा टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ( Bigg Boss )और नच बलिये में भी हिस्सा ले चुकी हैं। खासकर मोनालिसा को शो बिग बॉस से काफी फेम मिला।आपको सॉन्ग मुआई दिहला राजा जी में पवन सिंह और मोनालिसा का रोमांस कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताए।

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में देखें निधि झा ने किया पवन सिंह को लेकर बड़ा खुलासा…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।