Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह ने अपने इस भोजपुरी गाने से लगाई आग, हो रहा है जमकर वायरल

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने एक्शन और रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह के एक्शन अवतार को उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। वहीँ इस बार पवन सिंह अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनका नया गाना इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है।

पवन सिंह और प्रियंका सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने एक्शन और रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह के एक्शन अवतार को उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। वहीँ इस बार पवन सिंह अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनका नया गाना इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है।

पवन सिंह का वायरल गाना ‘सेज वाला एज भईल’ इंटरनेट पर जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस के साथ कॉलेज में जमकर डांस और रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस गाने में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और काजल राघवानी नहीं बल्कि एक नई एक्ट्रेस नजर आ रही है। लोग इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।

Exclusive: पवन-अक्षरा सिंह विवाद पर बोलीं आम्रपाली दुबे- मेरे सामने उनके बीच कभी मारपीट नहीं हुई

पवन सिंह का ये गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था। वहीँ अब एक बार फिर से ये गाना ट्रेंड करने लगा है। अब तक इस गाने को करोड़ों लोग देख चुके हैं, ऐसे में आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि ये गाना लोगों को कितना पसंद आ रहा है।

यहां देखें इस धमाकेदार भोजपुरी गाने का वीडियो: 

वायरल हो रहे गाने में पवन सिंह एक कॉलेज के स्टूडेंट बने हुए नजर आ रहे हैं। वह अपने तड़क-भड़क डांस और रोमांटिक अंदाज से लड़की को पटाने में लगे हुए हैं। वहीँ गाने में पवन सिंह बाइक पर घूमते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पवन सिंह अपने काम के साथ साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। उनके और अक्षरा सिंह के बीच चले विवाद ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

EXCLUSIVE: पवन सिंह की दबंगई से नहीं डरने वाली अक्षरा सिंह, कहा – मैं कमजोर नहीं हूं, आत्महत्या नहीं करूंगी !

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें रानी चटर्जी ने पवन सिंह को लेकर क्या कहा?

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.