भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सिंगिंग से की करियर की शुरुआत, लेकिन इन 5 फिल्मों ने बनाया एक्टिंग का बेताज बादशाह

भोजपुरी के सुपरस्टार, सिंगर, एक्टर, टीवी होस्ट और नेता पवन सिंह (Bhojpuri Star Pawan Singh) को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। उनकी सभी भोजपुरी फिल्में, डांस नंबर और सॉन्ग आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार, सिंगर, एक्टर, टीवी होस्ट और नेता पवन सिंह (Bhojpuri Star Pawan Singh) को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। उनकी सभी भोजपुरी फिल्में, डांस नंबर और सॉन्ग आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम चार लाख फॉलोवर्स हैं। पवन सिंह ने साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की थी।

पवन सिंह ने अपने करियर कि शुरुआत बतौर प्लेबैक सिंगर की थी और उनका पहला सॉन्ग ओढ़निया वाली 1997 में आया। इनकी एल्बम लॉलीपॉप लागेलु का कांच कसौली ने इंटरनेट पर भी धूम मचा दी थी। सिंगिंग पॉपुलेरिटी हासिल करने के बाद उन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘रंगीली चुनारिया तोहरे नाम’ से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरिया दरोगा, प्रतिज्ञा सैंया के साथ मड़इया में, जोगीजी धीरे धीरे, तू जान हउ हमार, उमरिया कइली तोहरे नाम सहित कई सुपरहिट फिल्में दी।

वहीं, बात करें पवन सिंह (Pawan Singh Films) के वर्क फ्रंट की तो उनकी 6 फिल्में लगातार आने वाली हैं, जिनमें राजा, मैंने उनको साजन चुन लिया, क्रेक फाइटर, हिंदुस्तान की कसम, जहरीला और शेर सिंह। आपको बता दें कि पवन सिंह सबसे हिट जोड़ी मोनालिसा और अक्षरा सिंह के साथ रही हैं। फिल्म में इन दोनों की जोड़ी होने से ही फिल्म हिट मान ली जाती है।

वांटेड
फिल्म वांटेड में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य, अमृता अचार्य, बिपिन सिंह सहित कई लोग लीड रोल हैं थे। यहां देखिए पवन सिंह की सबसे दमदार फिल्म वांटेड

कारगिल
पवन सिंह की ये फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अक्षरा सिंह लीड रोल में थी। फिल्म देशभक्ति की अलख जगाती है और एक सोशल मैसेज देती है। यहां देखिए फिल्म कारगिल

बनारसवाली
पवन सिंह की ये फिल्म एक रोमेंटिक फिल्म थी। इसमें उनके साथ मोनालिसा यानी अंतरा बिस्वास लीड रोल में थी। इस फिल्म में दोनों के बीच केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया। यहां देखिए फिल्म बनारसवाली-

लुटेरे
पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई। सिनेमा हॉल के बाद लोगों ने यूट्यूब पर फिल्म को बहुत बार देखा। आप भी यहां देखिए उनकी ये फिल्म-

पवन राजा
पवन सिंह ये फिल्म साल 2018 की सबसे सुपरहिट फिल्म है। पवन सिंह की ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, मोनालिसा और आम्रपाली दुबे लीड रोल में थी। यहां देखिए ये फिल्म

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।