Pawan Singh Video Song: पवन सिंह और लुलिया का ‘फंस जाओगी जान’ गाना हुआ हिट, देखें वीडियो

पवन सिंह का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। इसी वजह से पवन सिंह के पुराने भोजपुरी गाने भी यू-ट्यूब पर सर्च में बने रहते हैं। अब इन दिनों पवन सिंह का एक वीडियो सॉन्ग 'फंस जाओगी जान' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पवन सिंह और लुलिया का गाना 'फंस जाओगी जान'

Pawan Singh Video Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने फैंस को काफी पसंद आते हैं। पवन सिंह का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। इसी वजह से पवन सिंह के पुराने भोजपुरी गाने भी यू-ट्यूब पर सर्च में बने रहते हैं। अब इन दिनों पवन सिंह का एक वीडियो सॉन्ग ‘फंस जाओगी जान’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पवन सिंह इस वीडियो में लुलिया (Luliya) उर्फ निधि झा (Nidhi Jha) के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। गाने का नाम है ‘फंस जाओगी जान’ (Fas Jaogi Jaan Bhojpuri Song)। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। उनका साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। वहीं इसका संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है। सुमित सिंह चंद्रवंशी ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल के इस गाने की धूम, मिले 2.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज

पवन सिंह और लुलिया का गाना ‘फंस जाओगी जान’ 

पवन सिंह और लुलिया उर्फ़ निधि झा के इस गाने को अबतक 36 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह और निधि झा की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। यह गाना पवन सिंह की हिट फिल्म ‘क्रेक फाइटर’ का है।

बता दें पवन सिंह और निधि झा का ‘लुलिया मांगेले, लुलिया का मांगेले’ भोजपुरी गाना काफी पॉपुलर हुआ था। यही नहीं, पवन सिंह और निधि झा ने साथ में कई हिट गानें और फिल्में की हैं।

Mukesh Khanna Statement: मुकेश खन्ना के बिगड़े बोल, महिलाओं को लेकर कहा वो पुरुषों के बराबर नहीं

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.