Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना एक बार फिर अपने सुर-ताल से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना "भोजपुरी गाना पर जो डांस न किया" ने सोशल मीडिया पर मचाया कहर, फैंस ने कहा क्या बात है माज़ा आगया गाना सुनकर

"भोजपुरी गाना पर जो डांस न किया"

Bhojpuri power star Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह हालही में अपनी फिल्म ‘शेर सिंह’ (Sher singh) में नज़र आये थे। फिल्म को लेकर एक्टर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में पवन सिंह एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आये है।

फिल्म में एक्टर्स की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म को जहां दर्शकों ने बहुत पसंद किया था वहीं अब इसके गाने भी यूट्यूब पर बैक टू बैक रिलीज हो रहे हैं। इस बीच फिल्म का एक और नया सॉन्ग रिलीज किया जा चुका है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह ने अपने क्षमता से ऊपर जाकर डांस किया है। गाने के लिरिक्स जितने एंटरटेनिंग हैं इसके म्यूजिक और विजुअल भी काफी शानदार हैं। बता दे एक्टर पवन सिंह पहले भी अपने धमाकेदार गांव के लिए काफी चर्चा में रहते है।

पवन सिंह अब अपने हर गानों में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर कर रहे हैं। कई उनके गाने के वीडियो की एडिटिंग बॉलीवुड सॉन्ग जैसी रही है। इस गाने को धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है। संगीत छोटे बाबा का दिया हुआ है। बता दें फिल्म का ट्रेलर (Sher Singh official Trailer) साल 2019 में 15 सितंबर को रिलीज हुआ था। वहीं फिल्म 15 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इससे पहले भी फिल्म के दो और गाने को जनता का काफी प्यार मिला है। फिल्म का पहला गाना बाबू-बाबू और दूसरा गाना ए सोना भी रिलीज होने के बाद काफी चर्चे में था।

ज़ी म्यूजिक भोजपुरी पर इस गाने को 9 जनवरी को अपलोड किया गया है। पवन सिंह की आवाज में यहाँ गाना लोगो को खूब पसंद आरहा है और देखते-देखते इस गाने को 7 लाख से ज्यादा व्यूअर देख चुके है। इस गाने के बोल है : “भोजपुरी गाना पर जो डांस न किया”

इस गाने को आप जियो सावन, गाना, आई ट्यून,एपल म्यूजिक, हंगामा, गूगल प्ले जैसे डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी सुन सकते है।

देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो