छठ पर्व पर पवन सिंह के गाने ‘उगी ना आदित देव भईल भोर’ की धूम, मिले 50 लाख व्यूज

भोजपुरी छठ गीत भी घर घर में छाए हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के छठ गीत लोगों के बीच धमाल मचाए हुए हैं।

पवन सिंह के गाने 'उगी हे सूरजमल नइयो ना डोले' की धूम

Pawan Singh Chhath Song: कोरोना महामारी के बीच बिहार में छठ पर्व की धूम देखने को मिल रही है। इस दौरान घर घर में छठ पर्व का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भोजपुरी छठ गीत भी घर घर में छाए हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के छठ गीत लोगों के बीच धमाल मचाए हुए हैं। यू-ट्यूब पर पवन सिंह का छठ गीत ‘उगी ना आदित देव भईल भोर’ काफी पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह के ‘उगी ना आदित देव भईल भोर’ (Pawan Singh Ke Chhath Geet) गाने को अब तक 50 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को पवन सिंह ने ही अपनी आवाज में गया है।

Khesari Lal Yadav Chhath Song: छठ पर्व धूम मचा रहे हैं खेसारी लाल के गीत, देखें वीडियो

भोजपुरी छठ गीत ‘उगी ना आदित देव भईल भोर’

पवन सिंह के इस गाने के बोल मनोज मतलबी (Manoj Matalbi) और गोविन्द विद्यार्थी (Govind Vidyarthi) ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत दिनेश कुमार (Dinesh Kumar) ने तैयार किया है।

छठ पर्व पर पवन सिंह (Pawan Singh) के छठ गीतों की धूम देखने को मिल रही है। यू-ट्यूब पर पवन सिंह के छठ गीत टॉप लिस्ट में शामिल हैं। उनके गाने करोड़ों व्यूज पा चुके हैं।

पवन सिंह का भोजपुरी छठ गीत ‘छठी माई के महिमा’ छठ पर्व पर जमकर पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह के छठ गीतों में ‘छठी माई के महिमा’ भी हिट लिस्ट में शामिल है। इस गाने को अबतक 1 करोड़ भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Anjali Singh Song: अंजली सिंह का भोजपुरी छठ गीत ‘बरत छठी माई के’ हो रहा है Viral, देखें Video

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.