पवन सिंह की फिल्म क्रेक फाइटर का ट्रेलर रिलीज, साउथ वाला तड़का भोजपुरी फिल्म स्टाइल में लाजवाब है 

इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं उपेंद्र सिंह, निर्देशक हैं सुजीत कुमार सिंह जबकि कार्यकारी निर्माता हैं लोकेश मिश्रा। क्रेक फाइटर फिल्म के साथ पहली बार टेक्नीकल चीजों का बड़े लेवल पर इस्तमाल किया गया है। ये फिल्म होली के मौके पर रिलीज हो रही है। 

क्रेक फाइटर फिल्म का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

पवन सिंह को भोजपुरी का पावर स्टार यूं हीं नहीं कहा जाता। लाजवाब का अभिनय और जबरदस्त एक्शन हैं पवन सिंह का। दोस्तों जिस दिन का आपको बेसब्री से इंताजर है वो दिन आखिर आ ही गया। पवन सिंह की फिल्म क्रेक फाइटर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आप भी ट्रेलर देखें उससे पहले आपको बता देना चाहते हैं कि वाकई में पवन सिंह का क्रेक वाला अवतार देखने को मिला है। अगर आप साउथ फिल्मों की हिंदी डबिंग वाली फ़िल्में देखते हैं तो क्रेक फाइटर फिल्म आपके लिए पैसा वसूल साबित होने वाली है।

रोमांस, एक्शन, विलन की एंट्री, दमदार डायलॉग… सारी चीजे कूट कूट कर भरी पड़ी है। पवन सिंह के क्रेक फाइटर वाले अवतार को फैंस इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं कि यूट्यूब पर व्यूज की भरमार हो रही है। आप यकीन नहीं मानेंगे लेकिन आपको बता दें कि चंद ही घंटो में क्रेक फायटर फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने 27 लाख से भी ज्यादा बार देख लिया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पवन सिंह के फैंस उन्हें किस कदर तक चाहते हैं।

पवन सिंह के साथ क्रेक फाइटर फिल्म में निधि झा लीड किरदार में हैं। दोनों की लव केमेस्ट्री कमाल की है। इसके अलावा इस फिल्म में संचिता बनर्जी, चांदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, अभिषेक पाण्डेय गोलू, बालगोविंद बंजारा, अमित शुक्ला, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, संजय वर्मा, दिव्या शर्मा, सिद्धार्थ सेंगर, श्रद्धा नवल, शिवा राजपूत, निक्की सिंह, बेबी तनिष्का सिंह, मास्टर साहिल सिंह भी अहम किरदार में हैं।

देखें क्रेक फाइटर फिल्म का ट्रेलर 

इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं उपेंद्र सिंह, निर्देशक हैं सुजीत कुमार सिंह जबकि कार्यकारी निर्माता हैं लोकेश मिश्रा। क्रेक फाइटर फिल्म के साथ पहली बार टेक्नीकल चीजों का बड़े लेवल पर इस्तमाल किया गया है। ये फिल्म होली के मौके पर रिलीज हो रही है।

वीडियो में देखें पवन सिंह और रानी चटर्जी के प्यार की दर्दनाक दास्तान 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।