Hamar Wala Dance पर झूम रहे हैं अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे सहित फैंस, देखिए ये शानदार डांस वीडियो

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के नए भोजपुरी पॉप सॉन्ग हमार वाला डांस (Hamar Wala Dance Song) पर भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी ने किया धांसू डांस। पवन सिंह के फैंस ने भी बनाया शानदार डांस करते हुए वीडियो। यहां देखिए ये सभी डांसिंग वीडियो-

पवन सिंह के हमार वाला डांस पर नाचते हुए अंजना सिंह और आम्रपाली दुबे। (फोटोः इस्टाग्राम स्टिल)

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का पहला भोजपुरी पॉप सॉन्ग हमार वाला डांस (Hama Walal Dance Song) लॉन्च होते ही यूट्यूब पर छाया है। इसमें पवन सिंह पहली बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस ख्याती शर्मा (Khyati Sharma) भी हैं। इसे पवन सिंह ने ही गाया है। सोनी म्यूजिक रिजनल के यूट्यूब चैनल पर 20 सितंबर को लॉन्च हुए इस सॉन्ग को अब तक 79 लाख बार से ज्यादा यानी 7,931,186 बार देखा जा चुका है। इस गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस सहित पवन सिंह के फैंस भी डांस कर रहे हैं।

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने पवन सिंह के बाद सबसे पहले इस गाने पर डांस किया और अपने फैंस से इस गाने पर अपने डांस का वीडियो बनाकर भेजने की अपील की। हाल ही में एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh Video) ने भी इस गाने पर शानदार डांस किया है। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि ये वीडियो उन्होंने टिकटोक पर बनाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा की पवन वाले डांस इंडिया नाच रहा है।

आम्रपाली दुबे ने किया हमार वाला डांस 

भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने भी पवन सिंह के इस सॉन्ग पर शानदार डांस किया है। इस सॉन्ग में वह अपनी शानदार डांसिंग मूव्स दिखा रही है। इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने पवन सिंह की तारीफ की  और इसे बेतरीन गाना बताया।

पवन सिंह के फैंस ने बनाया डांस वीडियो

पवन सिंह  (Pawan Singh Song) के फैंस ने भी इस सॉन्ग पर एक ग्रुप डांस किया। इस ग्रुप डांस के वीडियो को भोजपुरी स्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट सेश किया। इसे करते हुए उन्होंने लिखा कि पवन वाला डांस इंडिया नाच रहा है। इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

रानी चटर्जी मालदीव के बाद पहुंची श्रीलंका, किया पवन सिंह के हमार वाला डांस पर शानदार Dance

यहां देखिए, पवन सिंह के बारे में रानी चटर्जी  ने क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।