Pawan Singh Hit Video Song:पवन सिंह के वो हिट सॉन्ग जो देश के साथ विदेश में भी मचा रहे हैं धमाल

Pawan Singh Hit Video Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने नए नए रिकॉर्ड बनाते हैं। पवन सिंह के ऐसे हिट गाने जिन्होंने नए कीर्तिमान रचे हैं। यहां देखिये उनकी लिस्ट (Pawan Singh Hit Song List)।

Pawan Singh Hit Video Song List

Pawan Singh Hit Video Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह फिल्मों में शानदार एक्टिंग के चलते लोगों के दिलों पर राज करते हैं। पवन सिंह की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इतना ही नहीं उनकी फ़िल्में रिलीज के कुछ दिनों बाद ही हिट लिस्ट में शामिल हो जाती हैं। पवन सिंह के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। उनके गाने नए नए रिकॉर्ड बनाते हैं। पवन सिंह के ऐसे हिट गाने जिन्होंने नए कीर्तिमान रचे हैं। यहां देखिये उनकी लिस्ट (Pawan Singh Hit Song List)।

लॉलीपॉप लागेलू:

पवन सिंह का सबसे हिट गाना लॉलीपॉप लागेलू आज भी लोगों की जुबां पर छाया रहता है। किसी भी पार्टी में एक बार जब ये गाना बज जाता है तो लोग डांस करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। पवन सिंह के इस गाने की धूम बिहार से ब्राजील तक सुनाई देती है। “लगावेलू जब लिपस्टिक” रिलीज हुए दस साल से भी अधिक समय हो गया। आज भी इस गाने का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सच तो ये है कि इस गाने के अब और भी वर्जन आने लगे हैं। इसे अब तक 2 करोड़ 29 लाख लोग देख चुके हैं।

लॉलीपॉप लागेलू वीडियो सॉन्ग:

‘सानिया मिर्जा कट नथुनिया’-

पवन सिंह के एक और हिट गाने की बात की जाए तो इस लिस्ट में ‘सानिया मिर्जा कट नथुनिया’ भी शामिल है। पवन सिंह के इस गाने ने भी यूपी-बिहार के लोगों पर जमकर जादू चलाया। इस गाने को लेकर कहा जाता है कि पवन सिंह भी इसको लेकर एक पचड़े में फंस गए थे। इसे 38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

सानिया मिर्जा कट नथुनिया वीडियो सॉन्ग:

‘बड़ा जालीदार बा तोहार कुर्ती’-

‘बड़ा जालीदार बा तोहार कुर्ती’ भी हिट लिस्ट में शामिल है। पवन सिंह के इस गाने ने उनको भोजपुरी सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई। ये गाना इनके शुरुआती करियर का है। हालांकि, ये यूपी-बिहार में काफी फेमस हो गया था। मगर लॉलीपॉप ने जितना धमाल मचाया उतना इस गाने ने नहीं। इसे भी लाखों लोग देख चुके हैं।

बड़ा जालीदार बा तोहार कुर्ती वीडियो सॉन्ग:

‘छलकता हमरो जवनिया ये राजा’-

पवन सिंह के ‘छलकता हमरो जवनिया ये राजा’ गाने ने यूट्यूब पर धमाल ही मचा दिया। पवन सिंह के इस गाने ने कई रिकॉर्ड बनाए। इस गाने में भी पवन सिंह खुद नजर आ रहे हैं। इस गाने को सात करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

छलकता हमरो जवनिया ये राजा वीडियो सॉन्ग:

‘राते दिया भुताके पिया क्या-क्या किया’-

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह के खाते में कई हिट सॉन्ग आए हैं। पवन सिंह की फिल्म ‘सत्या’ का गाना ‘राते दिया भुताके पिया क्या-क्या किया’ आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस गाने ने लोगों के दिलों पर एक अमित छाप छोड़ी है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। पवन सिंह के इस गाने को अब तक 7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

राते दिया भुताके पिया क्या-क्या किया वीडियो सॉन्ग:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.