Pawan Singh Holi Song: पवन सिंह का ‘अरे मोरे साली’ होली सॉन्ग हुआ वायरल, देखें वीडियो

पवन सिंह (Pawan singh) के गाने 'अरे मोरे साली' ने धमाल मचा दिया है। होली के सीजन में पवन सिंह के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

'अरे मोरे साली' सॉन्ग का पोस्टर

Pawan Singh Holi Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) होली के माहौल में अपने गानों से धमाल मचाए हुए हैं। यूपी और बिहार की गली-मौहल्ले में पवन सिंह के गानों को सुना जा सकता है। वहीं अब पवन सिंह के गाने ‘अरे मोरे साली’ ने धमाल मचा दिया है। होली के सीजन में पवन सिंह के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने ‘अरे मोरे साली’ (are more sali) गाने को अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। इस गाने को संगीत आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने दिया है। पवन सिंह (Pawan Singh) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है।

पवन सिंह का होली सॉन्ग यहां देखें:

वायरल हो रहे गाने में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की जोड़ी शानदार लग रही है। वहीँ इस गाने के ऑडियो वर्जन को भी फैंन्स खूब पसंद कर रहे हैं। होली के सीजन में पवन सिंह के बहुत से गाने वायरल हो रहे हैं।

New Bhojpuri Holi Song 2020: खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग हुआ हिट, अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

वायरल हो रहे गानों में एक गाना ‘भईया रंगले नया साड़ी’ खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 40 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीँ इस गाने के ऑडियो वर्जन को भी फैंन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है। उनका साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। वहीं गाने को संगीत छोटे बाबा ने दिया है। जबकि इसके बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.