Pawan singh Holi song: पवन सिंह का नया होली सॉन्ग ‘भईया रंगले नया साड़ी सोशल मीडिया पर गर्दा मचा रहा है

पवन सिंह का नया भोजपुरी होली गाना 'भईया रंगले नया साड़ी सोशल मीडिया पर लगातार धमाल मचा रहा है , यहाँ देखे गाने का वीडियो

पवन सिंह का नया होली सॉन्ग 'भईया रंगले नया साड़ी

Pawan singh Holi song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार कहे जाने वाले पवन स‍िंह का गाना देश से लेकर विदेशों में भी छा जाता है। आएदिन एक्टर अपने एक से बढ़कर एक गाने से सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह ने कई हिट फिल्में दिए है। हालही में, एक्टर का होली स्‍पेशल गाना ‘भईया रंगले नया साड़ी’ यूट्यूब पर र‍िलीज हो गया है। इस गाने के रिलीज के साथ ही गाने ने धूम मचा दिया है और इसे 24 घंटे में 15 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल प्रकाश बारूद ने ल‍िखे हैं जबकि म्‍यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।

गाने को पवन स‍िंह के साथ प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा जश्‍न का कोई ऐसा मौका नहीं है जब सिंगर्स उस त्यौहार के लिए नए गाने न पेश करे। पवन सिंह एक अच्छे सिंगर होने के साथ-साथ बहुत अच्छे एक्टर भी है जो अक्सर अपनी कला इंडस्ट्री के लिए दिखाते रहते है। एक्टर कुछ दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सोशल मीडिया की हेडलाइंस में बने हुए थे।

पवन सिंह ने अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ साथ गाना गा चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हेरोइनों के साथ काम कर चुकें हैं अगर हम हीरो की बात करें तो रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू और प्रदीप पांडेय का नाम शामिल हैं। और हेरोइनों में रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, मोनालिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, पाखी हेगड़े, निधि झा और काजल राघवानी का नाम शामिल हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: