पवन सिंह और मोनालिसा के इस गाने ने पानी में लगाई आग, यूट्यूब पर पार किया व्यूज का ये आंकड़ा

साल 2018 के सबसे बेहतरीन गानों में एक भोजपुरी फिल्म 'जिद्दीआशिक' का 'जगहे पा जाता' ने यूट्यूब चैनल पर धूम मचा रखी है। रिलीज होने के बाद ही इसने 16 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिया और बहुत जल्द ही 20 मिलियन व्यूज हासिल कर लेगा।

पवन सिंह और मोनालिसा का हॉट सॉन्ग वायरल

पवन सिंह और मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार्स में से एक हैं। भोजपुरी फिल्मों में पवन सिंह और मोनालिसा के गाने और उनकी डांस फिल्मों में जान फूंक देते हैं। मोनालिसा लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वहीं पवन सिंह अपने स्टाइलिश डांस और जबरदस्त आवाज यानि गाने से लोगों को दीवाना बनाते हैं।

साल 2018 के सबसे बेहतरीन गानों में एक भोजपुरी फिल्म ‘जिद्दीआशिक’ का ‘जगहे पा जाता’ ने यूट्यूब चैनल पर धूम मचा रखी है। रिलीज होने के बाद ही इसने 16 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिया और बहुत जल्द ही 20 मिलियन व्यूज हासिल कर लेगा। ‘जगहे पा जाता’ पा जाता सॉन्ग को भोजपुरी सेंसेशन पवन सिंह और कल्पना ने गया है और लिरिक्स विनय बिहारी ने दिया है।

सॉन्ग में पवन सिंह और मोनालिसा मुख्य भूमिका में हैं। इनकी ऑन स्क्रीन कैमेस्ट्री मिस करने वाले नहीं है। सॉन्ग ‘जगहे पा जाता’ कुमारी माई मूवी लेबेल के तहत रामाकांत प्रसाद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘जिद्दीआशिक’ में दीप श्रेष्ठा, तनुश्री चटर्जी, रेहान, बंदनी मिश्रा, हीरा यादव, सीमा सिंह और अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

‘जगहे पा जाता’ गाने में मोनालिसा ने रेड बॉडी -हगिंग ड्रेस पहना हुआ और वह भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन के साथ डांस कर रही हैं जिन्होंने नॉर्मल टी-शर्ट और जीन पहन रखी है। पिछले साल की तरह यह साल भी पवन सिंह के लिए बहुत ही बिजी रहना वाला है। उनकी बैक टू बैक फिल्में राजा, मैंने उनको साजन चुन लिया, हिंदुस्तान की कसम, जहरीला और शेर सिंह आने वाली है।

स्टार प्लस के शो में नजर आएंगी मोनालिसा

वहीं, अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा जो पिछले कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं, वह अब स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘नजर’ की शूटिंग में बिजी हैं। पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी ने सिल्वर स्क्रीन पर बहुत धमाल मचाया है। मोनालिसा अब तक 125 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

यहां देखिए पवन सिंह और मोनालिसा का गाना…

यहां देखिए पवन सिंह की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।