Pawan Singh Song: नवरात्र से पहले हिट हुआ पवन सिंह का नया देवी गीत ‘पहले पर्ची पर लिख ला’

नवरात्र के शुभ अवसर पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के देवी गीत जमकर छाए हुए हैं। पवन सिंह के भजनों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह की फोटो (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

Pawan Singh Devi Geet: नवरात्र के शुभ अवसर पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के देवी गीत जमकर छाए हुए हैं। पवन सिंह के भजनों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह (Pawan Singh Devi Geet) का एक देवी गीत ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’ काफी पसंद किया गया। इस भजन को महज कुछ ही घंटों में 2 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं अब पवन सिंह का एक और देवी गीत ‘पहले पर्ची पे लिख ला’ भक्तों के बीच छा गया है।

पवन सिंह के इस गीत ‘पहले पर्ची पे लिख ला’ के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। वहीँ इसका संगीत छोटे बाबा (बसही) ने तैयार किया है। इस भजन को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसे Wave Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह का यह नया भजन बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।

पवन सिंह का नया भोजपुरी देवी गीत ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’ हुआ हिट, देखें वीडियो

पवन सिंह का नया गीत ‘पहले पर्ची पे लिख ला’

पवन सिंह के इस नए भजन को मात्र कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल गए। अब तक इस भजन को 8 लाख से भी अधिक लोगों ने सुना है। नवरात्र शुरू होने से पहले ही पवन सिंह के इस देवी गीत ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया है।

खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘छेड़ा न पिया’ हुआ हिट, मिले 50 लाख व्यूज, देखें वीडियो

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.