Pawan​ Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए रोमांटिक गाने की धूम! वायरल हो रहा गाना

पवन सिंह के नए गाने के बोल हैं 'हंसेलु त भाग हमार जाग जाए, जा हमरो उमर तोहरे के लाग जाए' (Hamaro Umar Lag Jaye)। इस गाने का अभी सिर्फ ऑडियो वर्जन ही रिलीज किया गया है। ये ऑडियो वर्जन भी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है।

पवन सिंह के नए रोमांटिक गाने की धूम!

Pawan​ Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार स्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan​ Singh) के गाने आए दिन ट्रेंड करते दिख जाते हैं। उनके गानों दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इन दिनों उनका एक नया गाना दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह का ये नया रोमांटिक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धूम मचाए हुए है।

पवन सिंह के नए गाने के बोल हैं ‘हंसेलु त भाग हमार जाग जाए, जा हमरो उमर तोहरे के लाग जाए’ (Hamaro Umar Lag Jaye)। इस गाने का अभी सिर्फ ऑडियो वर्जन ही रिलीज किया गया है। ये ऑडियो वर्जन भी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है।

Pawan Singh Hit Song: मोनालिसा संग पवन सिंह ने किया जमकर रोमांस! देखें वीडियो

पवन सिंह का गाना ‘हमरो उमर तोहरे के लाग जाए’

‘हमरो उमर तोहरे के लाग जाए’ गाने को म्यूजिक टॉन यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को हफ्ते भर में करीब 25 लाख व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह का यह रोमांटिक भोजपुरी गीत उनकी पुराने ठेठ भोजपुरी गीतों की याद दिलाता है। ‘हमरो उमर तोहरे के लाग जाए’ गाने को प्रकाश बारूद ने लिखा है जबकि इसका संगीत छोटे बाबा ने दिया है।

लॉलीपॉप लागेलू भोजपुरी गाने से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का हिट मशीन माना जाता है। उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है।

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक ने राखी सावंत पर फेका पानी! बिग बॉस ने कर दिया नॉमिनेट

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.