Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए गाने का धमाल! मिले 15 करोड़ व्यूज, देखें वीडियो

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि महज 9 महीने में इस गाने को करीब 15 करोड़ बार देखा जा चुका है।

पवन सिंह का गाना 'मीठा मीठा बथे कमरिया'

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि महज 9 महीने में इस गाने को करीब 15 करोड़ बार देखा जा चुका है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह के इस गाने के बोल हैं ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ (Mitha Mitha Bathe Kamariya Ho)। इस गाने को पवन सिंह के फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं।

‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है। जबकि इसका संगीत भोजपुरी संगीतकार अशिष वर्मा ने दिया है। पवन सिंह का ये गाना मई 2020 में रिलीज हुआ। इस भोजपुरी गाने को यू-ट्यूब पर अभी तक 146,343,938 व्यूज मिल चुके हैं।

Kajal Raghwani Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘देखी सुघराई’ हुआ हिट, देखें वीडियो

पवन सिंह का हिट भोजपुरी सॉन्ग ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’

‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है। बता दें कि इस गाने के वीडियो को पवन सिंह और डिंपल सिंह पर फिल्माया गया है। जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने में डिंपल सिंह ने पवन सिंह के साथ जोरदार डांस किया है।

लॉलीपॉप लागेलू भोजपुरी गाने से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का हिट मशीन माना जाता है। उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया अपनी किताब में चौंकाने वाला खुलासा! “जब डायरेक्टर ने अंडरगार्मेंट्स…”

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

View Comments (1)