Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ का टीजर हुआ रिलीज

इस गाने से पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नया इतिहास भी रच दिया हैं। क्युकी भोजपुरी फिल्म के इतिहास में 'नंबर ब्लॉक चल रहा है' पहला ऐसा अलबम है, जिसकी शूटिंग देश से बाहर हुई है।

पवन सिंह गाना पोस्टर(इंस्टाग्राम)

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री मशहूर सुपर स्टार एक्टर, सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर अपने गानों के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हालही में, पवन सिंह का गाना ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है'(Number Block Chal Raha Hai) एक अप्रैल को रिलीज होगा। यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज होने वाले इस गाने का टीजर जारी हो चुका है। इस गाने में पवन के साथ अभिनेत्री संजना गलरानी नजर आने वाली हैं। पवन सिंह के इस गाने की शूटिंग दुबई के विभिन्न लोकेशन पर की गई है। टीजर रिलीज के बाद अब फैन्स गाने का बेसब्री से इंतज़ार करते नज़र आरहे हैं।

बता दे, इस गाने से पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नया इतिहास भी रच दिया हैं। क्युकी भोजपुरी फिल्म के इतिहास में ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ पहला ऐसा अलबम है, जिसकी शूटिंग देश से बाहर हुई है। इससे पहले तमाम एल्बम की शूटिंग मुंबई समेत देश के अन्य राज्यों में होती रही है।

यशी फिल्म्स ने पवन सिंह का पिछला भोजपुरी एल्बम ‘कमरिया हिला रही है’ की सफलता के बाद एक नया प्रयोग किया है। इसके टीजर को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है।वहीं, इसके निर्देशक कुमार सौरभ हैं, जबकि संगीत साजन मिश्रा व आजाद सिंह ने दिया है। इस गाने के गीतकार आजाद सिंह हैं।

बता दे, पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार है जिन्होनें अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी एक्टर्स के साथ काम कर चुके है। पवन सिंह ने अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ साथ गाना गा चुके हैं।

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘शादी में जरूर आना’ मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: