Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘शादी में जरूर आना’ मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो

पवन सिंह का नया गाना रिलीज, गाने के बोल हैं... 'शादी में जरूर आना' (Shadi Me Jarur Aana). इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा और कंपोज किया है। वहीं साजन मिश्रा और आजाद सिंह ने इस गाने का संगीत दिया है। गाने को खुद पवन सिंह ने गाया हैं।

शादी में जरूर आना पवन सिंह के नए गाने का पोस्टर

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री मशहूर सुपर स्टार एक्टर, सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर अपने गानों के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हालही में उनका के एक नया गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं। हालांकि, यह पवन सिंह के किसी फिल्म का गाना नहीं है बल्कि एक एलबम सॉन्ग है। गाने के बोल हैं… ‘शादी में जरूर आना’ (Shadi Me Jarur Aana). इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा और कंपोज किया है। वहीं साजन मिश्रा और आजाद सिंह ने इस गाने का संगीत दिया है। गाने को खुद पवन सिंह ने गाया हैं।

बता दे, इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। यू-ट्यूब पर इसे 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिलहाल इस गाने का सिर्फ ऑडियो वर्जन ही रिलीज किया गया है। हो सकता है आने वाले दिनों में इसका वीडियो वर्जन भी देखने को मिले। दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री में यह प्रकार का ट्रेंड है कि पहले ऑडियो गाना रिलीज किया जाता है और उसके हिट होते ही उसका वीडियो वर्जन भी आ जाता है।

पवन सिंह ने अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ साथ गाना गा चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हेरोइनों के साथ काम कर चुकें हैं अगर हम हीरो की बात करें तो रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू और प्रदीप पांडेय का नाम शामिल हैं। और हेरोइनों में रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, मोनालिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, पाखी हेगड़े, निधि झा और काजल राघवानी का नाम शामिल हैं।

Lockdown में संभावना सेठ संभाल रही हैं किचन, बना रही हैं ‘कढ़ी पकोड़ा’, देखें वीडियो

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: