पवन सिंह का Holi पर बड़ा धमाका, सिनेमाघरों में फैंस मनाएंगे उनकी इस Bhojpuri फिल्म के साथ होली

होली के माहौल में भोजपुरी सिनेमा का जलवा देखने को मिलता है। भोजपुरी गानों के साथ भोजपुरी फिल्मों की भी धूम देखने को मिलती है। यूपी और बिहार में सबसे ज्यादा भोजपुरी गानों को सुना जाता है। वहीं अब होली के मौके पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपने फैंस को एक बड़ी हिट फिल्म लेकर आ रहे हैं।

'पवन पुत्र' फिल्म का पोस्टर

Pawan Singh Bhojpuri Film: होली के माहौल में भोजपुरी सिनेमा का जलवा देखने को मिलता है। भोजपुरी गानों के साथ भोजपुरी फिल्मों की भी धूम देखने को मिलती है। यूपी और बिहार में सबसे ज्यादा भोजपुरी गानों को सुना जाता है। वहीं अब होली के मौके पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपने फैंस को एक बड़ी हिट फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म होली पर सिनेमाघरों में रंग ज़माने को पूरी तरह से तैयार है।

2020 की होली (Holi 2020) पर पवन सिंह की एक भोजपुरी फिल्म रिलीज होने जा रही है। पवन सिंह की इस फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि ‘पवन पुत्र’ को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ अपनी गायकी से भी फैंस को दिवाना बनाने वाले पवन सिंह ने इस बार होली के अवसर पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

Pawan Singh Holi song: पवन सिंह ने Holi से पहले मचा दी ‘अरे मोरे साली’ गाने से धूम, देखें Video

‘पवन पुत्र’ फिल्म का ट्रेलर यहां देखें:

इस फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जा चुका है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर के बाद से ही फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। वहीं अब फिल्‍म होली के मौके पर रिलीज को पूरी तरह से तैयार है। जिसके निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक फिरोज खान हैं। इस फिल्म में पवन सिंह के अलावा काजल राघवानी, प्रियंका पंडित प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय भी अहम किरदारों में नजर आएंगी।

फिल्‍म ‘पवन पुत्र’ को लेकर मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह बताया कि ये फिल्म उनके लिए बेहद खास है। इस फिल्‍म में इंटरटेंमेंट का पूरा डोज तो मिलेगा ही, साथ ही ये अन्‍य भोजपुरी फिल्‍मों से भी हट कर होगी। इसमें मेरा किरदार फैंस को जरूर पसंद आएगा।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.