पावर स्टार पवन सिंह का नया ऑडिओ सॉन्ग ‘रंग डालब चाइना के मशीन’ से रिलीज हुआ, कम से समय में बटोरे जबरदस्त व्यूज

इस समय पवन सिंह अपनी आगामी फिल्म क्रेक फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ निधी झा भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी विशाखा पटनम में चल रही है। रिलीज डेट तय नहीं है पर जल्द ही इसकी सुचना भी दे दी जाएगी।

रंग डालब चाइना के मशीन से गाने का पोस्टर

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का एक ऑडिओ सॉन्ग बड़ी ही तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं ‘रंग डालब चाइना के मशीन से’। इस गाने को पवन सिंह और तृप्ति शाक्या ने गाया है। रिलीज होते ही फैंस ने बहुत अच्छा प्रतिसाद इस गाने को दिया है। अब तक 55 हजार से ज्यादा व्यूज इस गाने को मिल चुके हैं। एक्टिंग से फुर्सत निकाल कर पवन सिंह गाना गाते हैं। जबकि भोजपुरी की दुनिया में पवन सिंह की एंट्री एक सिंगर के रूप में हुई थी लेकिन फैंस ने उन्हें एक्टिंग करने पर मजबूर कर दिया। आज पवन सिंह ने वो मुकाम हासिल कर लिया है कि लोग उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का टावर भी कहने लगे हैं। अपने फैंस के लिए पवन सिंह अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

इस समय पवन सिंह अपनी आगामी फिल्म क्रेक फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ निधी झा भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी विशाखा पटनम में चल रही है। रिलीज डेट तय नहीं है पर जल्द ही इसकी सुचना भी दे दी जाएगी। इसके अलावा पवन सिंह भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी के साथ भी फिल्म करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है शपथ। इस बात का ऐलान पवन सिंह ने खुद ही किया था। बता दें कि पवन सिंह पहुंचे हुए थे मुंबई में आयोजित दिनेश लाल यादव के जन्मदिन की पार्टी में। पार्टी से बाहर निकलते हुए ही पवन सिंह ने शपथ फिल्म के बारे में बताया।

आश्चर्य की बात ये है कि पिछले 9 साल से रानी चटर्जी और पवन सिंह के बीच बातचीत नहीं है। ऐसे में 9 साल बाद निरहुआ की बर्थडे पार्टी में दोनों का एकसाथ मिलना और साथ घंटो बिताना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

देखें पवन सिंह की तस्वीरें

देखें हिंदी रश का ताजा वीडियो 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।