Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह का रोमांटिक गाना आरा जिला के हई बबुआन हुआ हिट! देखें वीडियो

पवन सिंह (Pawan Singh) का रोमांटिक भोजपुरी गाना 'आरा जिला के हई बबुआन' फैंस के बीच छाया हुआ है।

पवन सिंह का गाना 'आरा जिला के हई बबुआन'

Pawan Singh Hit Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर दर्शकों के बीच ख़ास पहचान बनाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचाए हुए हैं। पवन सिंह का कोई भी नया गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। अब पवन सिंह का रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘आरा जिला के हई बबुआन’ फैंस के बीच छाया हुआ है।

रोमांटिक भोजपुरी गाने ‘आरा जिला के हई बबुआन’ में निधि झा (Nidhi Jha) संग पवन सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। फैन्स इसके वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। यूट्यूब पर इसने धमाल मचाया हुआ है।

Pawan Singh Video Song: पवन सिंह और लुलिया का ‘फंस जाओगी जान’ गाना हुआ हिट, देखें वीडियो

पवन सिंह रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘आरा जिला के हई बबुआन’

‘आरा जिला के हई बबुआन’ गाना पवन सिंह की हिट फिल्म ‘ज़िद्दी’ का है। इसको पवन सिंह (Pawan Singh) और इंदु सोनाली (Indu Sonali) ने मिलकर गाया है। इस गाने में पवन सिंह, विराज भट्ट, निधि झा, सुनील सिंह नजर आ रहे हैं। इसके बोल विनय निर्मल और आज़ाद सिंह ने लिखे हैं। पवन सिंह का रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘आरा जिला के हई बबुआन’ यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है।

स्टाइलिश लुक में नजर आईं कंगना रनौत! जिम लुक के फोटो हुए Viral

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.