Muhawa Odhani Se Bandh Ke Song: अक्षरा सिंह को छोड़ इस हिरोइन के साथ रोमांस करते दिखे पवन सिंह, देखें वीडियो

मुहंवा ओढ़नी से बांध के फिल्म सत्या (Satya) का गाना है। इस सॉन्ग को पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल अरुण बिहारी ने दिए हैं। फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह मुख्य किरदार में है। साल 2017 में फिल्म रिलीज़ हुई थी।

पवन सिंह और अनु उपाध्याय (फोटो-यूट्यूब )

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह कई अभिनेत्रियों  के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन उनकी जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ बहुत पसंद की जाती है। दोनों की केमेस्ट्री परदे पर इतनी शानदार होती है कि फिल्म सुपरहिट हो जाती है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह करीब  3 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन पवन की शादी के बाद अक्षरा उनसे अलग हो गईं।

इसी बीच अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धमकी दिलवाने से लेकर जान से मारने तक कई गंभीर आरोप लगाए। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन दोनों अपने काम को भी जारी रखे हुए हैं। पवन सिंह अपनी पुरानी दोस्त रानी चटर्जी सहित कई नई एक्ट्रेस के साथ फिल्में कर रहे हैं। वह एक नई एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। इनका एक वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर बार-बार दर्शकों द्वारा देखा जा रहा है।

यहां देखें इस एक्ट्रेस के साथ कैसे रोमांस कर रहे हैं पवन सिंह…

इस सॉन्ग का नाम मुहवा ओढ़नी से बांध के (Muhawa Odhani Se Bandh Ke) है। इसमें पवन सिंह और अनु उपाध्याय (Anu Upadhyay) नज़र आ रहे हैं। पवन सिंह गाने में अनु से मिलने के लिए बहुत बेक़रार दिख रहे हैं। दोनों फोन के जरिये रोमांस करते हुए दिख रहें हैं। कई बार पवन सिंह अभिनेत्री को खुद के सामने इमैजिन करके डांस भी करने लगते हैं। वीडियो के बीच-बीच में दोनों के रोमांटिक पलों को भी दिखाया गया है। पवन सिंह पिंक कलर की शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स में बड़े ही हैंडसम  दिख रहे हैं। वहीं, अनु उपाध्याय रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

बताते चलें कि मुहंवा ओढ़नी से बांध के फिल्म सत्या (Satya) का गाना है। इस सॉन्ग को पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल अरुण बिहारी ने दिए हैं। फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह मुख्य किरदार में है। साल 2017 में फिल्म रिलीज़ हुई थी। इस गाने में पवन सिंह अक्षरा सिंह के साथ नहीं बल्कि अनु उपाध्याय के साथ रोमांस करते दिखे हैं। गाने को अब तक 12,963,139 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो में देखें केसे हुआ पवन और अक्षरा सिंह का ब्रेकअप…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।