Pawan Singh Video Viral: तेजी से वायरल हो रहा है पावर स्टार पवन सिंह का देशभक्ति वाला सॉन्ग, देखें वीडियो

15 अगस्त यानि स्वंत्रता दिवस (Independence Day)। देश के लोग इस दिन की खुशी मनाने के लिए दिल जान से जुट चुके हैं। दुकानों पर तिरंगे झंडे, तिरंगे वाले कपड़े, और सोशल मीडिया पर तिरंगे से जुड़े सन्देश भी आने शुरू हो चुके हैं।

तिरंगा जान है मेरी सॉन्ग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

15 अगस्त यानि स्वंत्रता दिवस। देश के लोग इस दिन की खुशी मनाने के लिए दिल जान से जुट चुके हैं। दुकानों पर तिरंगे झंडे, तिरंगे वाले कपड़े, और सोशल मीडिया पर तिरंगे से जुड़े सन्देश भी आने शुरू हो चुके हैं। यहाँ तक कि म्यूजिक के बाजार में तिरंगे वाले सांग भी बजने शुरू हो चुके हैं। भोजपुरी जगत (Bhpjpuri Cinema) में भी 15 अगस्त की तैयारी जोरो पर है। पावत स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक सांग इंटरनेट पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। सांग के बोल हैं तिरंगा जान है मेरी (Tiranga Jan Hai Meri) । आज ये सांग ट्रेंड है।

बता दें कि तिरंगा जान है मेरी सांग पवन सिंह की फिल्म वांटेड (Wanted) से है। छह मिलियन से भी ज्यादा व्यूज इस वीडियो को यूट्यूब पर मिल चुके हैं। इस सांग का म्यूजिक बनाया है छोटे बाबा (Chote Baba) ने। वीडियो में हम देख पा रहे हैं झंडे के सम्मान में उसे पकड़ने के लिए पवन सिंह भाग रहे हैं। काफी मशक्क्त के बाद पवन सिंह तिरंगे को जमीन पर गिरने से पहले ही पकड़ लेते हैं और चुम भी लेते हैं। जिसके बाद वहां मौजद तमाम लोग पवन सिंह के लिए तालियां बजाते हैं।

देखें पवन सिंह का सॉन्ग तिरंगा जान है मेरी 

भोजपुरी के सुपरस्टार में गिनती होती है पवन सिंह की। देश के हर त्यौहार पर पवन सिंह गाना बना ही देते हैं। पवन सिंह के अलावा खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और दिनेश लाल यादव निरहू (Dinesh Lal Yadav Nirahua) भी देशभक्ति पर कई फ़िल्में और सांग बना चुके हैं। इसके अलावा इंडस्ट्री के सभी छोटे बड़े कलाकर भी देशभक्ति को लेकर सांग का निर्माण कर रहे हैं। देशभक्ति पर ही पवन सिंह की फिल्म जयहिंद भी जल्द रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें पवन सिंह पर अक्षरा सिंह क्यों बरस पड़ीं 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

View Comments (1)