विवादों के बीच पवन सिंह ने शुरू की इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग, इन दो एक्ट्रेस के साथ करते दिखेंगे रोमांस

अक्षरा सिंह के आरोपों के बाद विवादों में घिरे पवन सिंह ने एक सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी नई फिल्म पवन पुत्र (Pawan Putra Bhojpuri Film) के क्लैप बोर्ड के साथ खड़े हैं। उनके साथ एक्ट्रेस प्रियंका पंडित और प्रियंका रेवड़ी साथ में है।

पवन सिंह अपनी अगली फिल्म पवन पुत्र की तैयारी शुर करते हुए। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh Akshara Singh Controversy) की इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। उन पर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पवन सिंह ने इस पर कोई रिस्पांस नहीं किया है। वो पूरी तरह से अपने काम पर फोकस किए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी के साथ दिखाई दिए। दरअसल, ये तस्वीर उनकी अगली भोजपुरी फिल्म बॉस (Boss Bhojpuri Film) की शूटिंग के दौरान ली गई तस्वीर है।

अब पवन सिंह (Pawan Singh Song) एक सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी नई फिल्म पवन पुत्र (Pawan Putra Bhojpuri Film) के क्लैप बोर्ड के साथ खड़े हैं। उनके साथ एक्ट्रेस प्रियंका पंडित और प्रियंका रेवड़ी साथ में है। फिल्म को फिरोज खान डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘फिल्म पवन पुत्र की शूटिंग के दौरान वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड के प्रोड्यूसर रत्नाकर जी और डायरेक्टर फिरोज़ खान, एक्ट्रेस प्रियंका पंडित और प्रियंका रेवड़ी।’

यहां देखिए पवन सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट-

इस लुक में नजर आएंगे पवन सिंह

भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र में पवन सिंह का लुक काफी अलग है। वह अपनी पहले की फिल्मों की तरह दबंग स्टाइल में नजर नहीं आ रहे हैं। इस लुक में उनके चेहर पर भोलापन झलक रहा है। उन्होंने बाल लंबे किए हुए हैं, जो उनके कंधे तक आ रहा है। वहीं फिल्म की दोनों एक्ट्रेस ही क्लैप बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रही हैं। एक एक्ट्रेस पीले सूट में क्लैफ बोर्ड पकड़े खड़ी हैं, तो दूसरी एक्ट्रेस जींस और शर्ट में है।

भोजपुरी एक्ट्रेस सनी सिंह ने खोली भोजीवुड की पोल-पट्टी, अक्षरा- पवन सिंह विवाद पर कहा ये

यहां देखिए , पवन सिंह-अक्षरा सिंह विवाद में एक बार फिर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।