Pawan Singh Superhit Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए गाने ने मचाया धमाल, सॉन्ग ‘यार 75’ हुआ हिट

पवन सिंह (Pawan Singh) का जादू इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पवन स‍िंह के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह के नए गाने 'यार 75' का पोस्टर

Pawan Singh Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का जादू इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पवन स‍िंह के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘यार 75’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

‘यार 75’ गाने में पवन स‍िंह (Pawan Singh Gane) का नया अंदाज नजर आ रहा है। वहीं इस गाने को आवाज भी पवन सिंह ने ही दी है। यह गाना काफी खूबसूरत लोकेशन पर फिल्‍माया गया है। गाने के बोल आसुतोश तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्‍यूजिक आदित्य देव, आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने तैयार किया है। इस वीडियो को अब तक 20 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को काफी मजेदार अंदाज में फिल्माया गया है।

Monalisa Hot Video Song: मोनालिसा-पवन सिंह का गाना ‘मुआई दिहला राजा जी’ हुआ Viral, देखें वीडियो

पवन सिंह का नया गाना ‘यार 75’

पवन सिंह का यह गाना बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह की अपनी एक ख़ास फैन फॉलोइंग हैं। उनके गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं।

Bigg Boss 14: सारा गुरपाल हुईं पहले हफ्ते में ही घर से बेघर, बनीं बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट!

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.