पवन सिंह ने रानी चटर्जी के साथ साइन की नई भोजपुरी फिल्म, 5 साल बाद रुपहले पर्दे पर दिखेगी ये सुपरहिट जोड़ी

पवन सिंह तो भोजपुरी के सुपरस्टार है इसलिए रोजाना ही मीडिया की सुर्खियां बने होते हैं पर रानी चटर्जी अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

पवन सिंह और रानी चटर्जी (फोटो इंस्टाग्राम)

पवन सिंह और रानी चटर्जी को लेकर बड़ी खबर है। पूरे 5 साल बाद रानी चटर्जी के साथ पवन सिंह फिल्म करने जा रहे हैं। जी हां, फिल्म का नाम है शपथ। इस जानकारी को खुद पवन सिंह ने ही शेयर की है। पवन सिंह ने बताया कि फिलहाल वे क्रेक फाइट फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं इसके बाद ही रानी चटर्जी के साथ काम शुरू कर देंगे। पवन सिंह तो भोजपुरी के सुपरस्टार है इसलिए रोजाना ही मीडिया की सुर्खियां बने होते हैं पर रानी चटर्जी अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल रानी चटर्जी इस समय अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रख रही हैं। अभिनेत्री ने अपना वजन अच्छा खासा घटा लिया है। जीरो साइज फिगर पाने की जद्दोजहद में जुटी हुईं हैं रानी चटर्जी।

मजे की बात ये है कि पवन सिंह से जब पूछा गया कि रानी चटर्जी के फिटनेस पर कुछ कहना है? जवाब में पवन सिंह ने कहा कि 50 किलो वजन इनका बढ़ भी जाएगा तब भी ये इतनी ही हॉट लगेंगी। बता दें कि पवन सिंह और रानी सरकार राज और देवरा बड़ा सतावेला नाम की फिल्मों में साथ काम किया है। ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब चली।

2 फरवरी के दिन भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने अपना 40 वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे की पार्टी मुंबई के अंधेरी इलाके में हुई। पार्टी में ही पवन सिंह और रानी चटर्जी सहित तमाम अभिनेत्रियां पहुंची हुई थीं। आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह पार्टी की शान रही। इसके अलावा रवि किशन भी पार्टी एन्जॉय करने पहुंचे हुए थे। इन तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अंजना सिंह, सुभी शर्मा इस पार्टी में दिखाई नहीं दिए। खबरों की माने तो ये सभी शूटिंग के चलते मुंबई से बाहर थी।

देखें पवन सिंह की ताजी तस्वीरें 

वीडियो में देखें भोजपुरी बुलेटिन 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।