Lockdown के बीच छाईं भोजपुरी एक्ट्रेस, Tiktok वीडियो जमकर Viral हो रहे हैं, देखें वीडियो

भोजपुरी सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने फैंस के बीच छाए हुए हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेसस काफी आगे हैं। आम्रपाली, पूनम दुबे, अनारा गुप्ता, प्रीति पंडित जैसे नाम टॉप पर हैं। ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने जिम वीडियो, पुराने फोटो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

कृति वर्मा, पूनम दुबे और प्रियंका पंडित की तस्वीर

कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। वहीँ भोजपुरी सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने फैंस के बीच छाए हुए हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेसस काफी आगे हैं। आम्रपाली, पूनम दुबे, अनारा गुप्ता, प्रीति पंडित जैसे नाम टॉप पर हैं। ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने जिम वीडियो, पुराने फोटो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

बिग बॉस से सुर्ख़ियों में हुईं ऐक्ट्रेस कृति वर्मा लॉकडाउन के चलते घर में बंद हैं। इस समय कृति सोशल में काफी एक्टिव हैं और जमकर वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। जिन पर उनके फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

 

भोजपुरी टॉप एक्ट्रेस पूनम दुबे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कभी सिंगिंग करती हुई नजर आती हैं तो वह कभी शेफ के अवतार में दिखाई देती हैं। हाल ही में पूनम ने बेसन के लड्डू बनाकर दिखाए। इसका वीडियो भी उन्होंने अपने फैन्स के साथ शेयर किया।

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह इंस्टाग्राम पर जमकर वीडियो शेयर कर रही हैं। इन दिनों आम्रपाली शेफ के रूप में नजर आ रही हैं। आम्रपाली ने अपने फैंस के बीच इसे लोकप्रिय बनाने में भी जुटी हैं। उन्हें यूट्यूब का पता भी दे रही हैं, जहां फैंस शेफ के रूप में आम्रपाली से मिलेंगे।

 

भोजपुरी इंडस्ट्री में तेजी से उभर रही ऐक्ट्रेस प्रीति शुक्ला भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रीति का नागिन वाला टिकटॉक वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसी के साथ ही प्रीति के और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

 

भोजपुरी ऐक्ट्रेस प्रियंका पंडित भी इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने घर में बंद हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका ने अपने कई टिकटॉक वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किये हैं। जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेस अनारा गुप्ता भी इन दिनों एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं। पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता सिंगर बनने की राह पर हैं। सोशल मीडिया पर अनारा अपने कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं। वह बताती हैं, लॉकडाउन के बाद इस तरफ भी गंभीरता से सोचूंगी।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.